नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय क्रिकेट अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। दोनों टीमों में ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टूर्नामेन्ट ने पहले मैच में भारत जीत के साथ आगाज करना चाहेगा। टूर्नामेन्ट में भारत के ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेन्ट में कोहराम मचा सकते हैं।
हार्दिक पांड्या ने किया शानदार प्रदर्शन
आईपीएल सीजन के बाद से हार्दिक पांड्या काफी सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक पांड्या की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में 40 रन बनाया था। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में जलवा बिखेरा था। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या चल जाते हैं तो टूर्नामेन्ट जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
ऋषभ पंत पर होगी सबकी नजर
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के बाद दोबारा फिट नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वे प्रैक्टिस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। आयरलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा।
विराट कोहली मचाएंगे धमाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रन की बारिश कनरे वाले विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप कप के मुकाबले में कहर बरपाना शुरु होंगे। विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 700 रन बनाए थे। वे बांग्लादेश के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में शामिल नहीं हुए। विराट कोहली शानदार फाॅर्म में हैं वहाँ इस टूर्नामेन्ट में कहर बरपा सकते हैं।
रोहित शर्मा बल्लेबाजी में कर सकते हैं कमाल
रोहित शर्मा के लिए इस टूर्नामेन्ट में काफी अहम चुनौती होने वाली है। रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं कर सके। वाॅर्म अप मैच में जिस तरह में भी वे शानदार लय में दिख रहे थे। ऐसे में रोहित भी आयरलैंड के खिलाफ अपना जलवा बिखेर सकते हैं।
बुमराह दिखा सकते हैं जलवा
टीम इंडिया के जाने माने धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपनी गेंदजाबी से काफी प्रभावित कर सकते हैं। बुमराह ने आईपीएल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वह टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए धमाल किया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




