back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीते तो फैंस को क्या इनाम देंगे ऋषभ पंत, जानिए यहां

नीरज चोपड़ा जैवलीन थ्रो के फाइनल में पहुंचे तो दूसरी ओर फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडिया के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पैरिस ओलंपिक्स में जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंच गए हैं। इसे लेकर क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है।

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि अगर नीरज चोपड़ा पैरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते हैं तो वह उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये देंगे जो इस पोस्ट को लाइक करेगा और सबसे ज्यादा कमेंट करेगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष 10 लोगों को फ्लाइट की टिकट भी दी जाएगी।

[EMBED]

पंत इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। टी20 सीरीज में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है।

[EMBED]

जैवलीन थ्रो के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा

पैरिस ओलंपिक्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। उन्होंने पहली बार में 89.34 मीटर जैवलीन फेंका। उनके इस कदम से फाइनल में भारत के गोल्ड जीतने के चांस बढ़ गए हैं। उनके प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर की दूरी तय की।

विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग में जीत हासिल की

भारत की प्रसिद्ध पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में जापान की सुसाकी यू को हराया, जो तोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट थीं। इस मुकाबले में पहले सुसाकी ने पॉइंट लिया, लेकिन आखिर में विनेश फोगाट ने जोरदार दांव मारते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। उन्होंने 3-1 से इस बाउट को जीता और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

इससे पहले भारतीय एथलीट अविनाश साबले इतिहास रचते हुए 3000 मीटर की स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस रेस को क्वालिफाई करने के बाद अविनाश ने कहा कि उनका लक्ष्य फाइनल में और बेहतर परफॉर्म करना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने योजना के अनुसार शुरुआत की। रेस अच्छी थी, उन्होंने कहा कि वो पिछले ओलंपिक्स में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs SA: टेस्ट सीरीज की हार पर ऋषभ पंत का भावुक संदेश, देश से मांगी माफी, बोले- दिल टूट गया है

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक रही। दोनों मैचों...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...