back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट और मीराबाई से देश को है गोल्ड की उम्मीद, 7 अगस्त को ये है भारत का शेड्यूल

आज के दिन भारत को कई खेलों में मेडल आ सकते हैं। आज विनेश फोगाट और मीराबाई चानू से देश मेडल की उम्मीद कर रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 7 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 का 12वां दिन है। यह दिन मेडल के हिसाब से भारत के लिए खास दिन है। क्योंकि आज के दिन भारत को कई खेलों में मेडल आ सकते हैं। आज विनेश फोगाट और मीराबाई चानू से देश मेडल की उम्मीद कर रहा है। 

नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि 6 अगस्त को मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा ने स्टेड डी फ्रांस में ग्रुप B में क्वालीफिकेशन राउंड के पहले प्रयास में ही 89.34 मीटर की शानदार थ्रो फेंककर फाइनल में जगह बना ली है। टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा 84 मीटर के अपने क्वालीफिकेशन मार्क को बड़े अंतर से पार कर लिया। नीरज चोपड़ा के द्वारा फेंका गया 89.34 मीटर का ये थ्रो क्वालीफिकेशन प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों में सबसे बड़ा थ्रो था।

आज विनेश फोगाट स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी

वहीं 6 अगस्त दिन मंगलवार को 50 किलो भार वर्ग में स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने क्यूबा की रेसलर युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल जीत ली। अब विनेश फोगाट आज 7 अगस्त को फाइनल में गोल्ड के लिए उतरेंगी। विनेश फोगाट से देश को बहुत उम्मीदें हैं। इसके अलावा भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का भी रात में मैच है। वो भी मेडल के लिए उतरेंगी।

ये है 7 अगस्त को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल

  • एथलेटिक्स: मिश्रित मैराथन पैदल चाल रिले (पदक चरण): प्रियंका गोस्वामी और सूरज पंवार – सुबह 11.00 बजे पुरुष
  • ऊंची कूद (क्वालीफिकेशन): सर्वेश कुशारे – दोपहर 1.35 बजे
  • महिला भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): अन्नू रानी – दोपहर 1.55 बजे
  • महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (पहला चरण): ज्योति याराजी (हीट चार) – दोपहर 2.09 बजे
  • पुरुषों की त्रिकूद (क्वालीफिकेशन): प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविडा – रात 10.45 बजे
  • पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले – देर रात 1.13 बजे (बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात)
  • गोल्फ: महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12.30 बजे
  • टेबल टेनिस: महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ) बनाम जर्मनी – दोपहर 1.30 बजे
  • कुश्ती: महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंतिम पंघाल बनाम येनेप येटगिल – दोपहर 3.05 बजे
  • कुश्ती: महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (फाइनल): विनेश फोगाट- रात लगभग 10 बजे
  • भारोत्तोलन: महिला 49 किग्रा (पदक चरण): मीराबाई चानू – रात 11.00 बजे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...