back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olympic 2024 Day 11 Updates: आज नीरज चोपड़ा पर रहेंगी सबकी निगाहें, आज है क्वालिफायर मैच

Paris Olympic 2024: भारत के पुरुष टेबल टेनिस टीम का मुकाबला होगा चीन के साथ, जाने 11वें दिन का शेड्यूल।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूजः पेरिस ओलंपिक 2024 के 10 दिन पूरे हो चुके हैं, भारतीय खिलाड़ियों ने अभी तक केवल तीन ही मेडल जीते हैं और तीनों मेडल शूटिंग में ही हासिल हुए हैं, लेकिन आज पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन है इसी के साथ 6 अगस्त को भारतीय हॉकी टीम फाइनल में अपनी जगह बनाकर मेडल जीतने के करीब आ सकती है। आज हॉकी में भारत का सामना जर्मनी से होगा। 

ग्रुप B में हैं नीरज चोपड़ा

हॉकी के अलावा नीरज चोपड़ा जो गुप्र ‘B’ में हैं आज दोपहर 3:30 बजे भाला फेंक के क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे, जबकि किशोर जेना गुप्र ‘A’ में है जिनका मुकाबला दोपहर 1:50 बजे से शुरू होगा। जो भी खिलाड़ी 84 मीटर या उससे अधिक की दूरी पर भाला फेंकेगा, या जो 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे, वे फाइनल में पहुंचेंगे। किरण पहल महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के रिचार्ज राउंड में हिस्सा लेंगी, क्योंकि वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं। 

विनेश फोगाट आज मैट पर उतरेंगी

वहीं दूसरी तरफ विनेश फोगाट भी मैट पर उतरेंगी। उनका मुकाबला जापान की युई सुसाकी से होगा। अगर वह जीत जाती हैं, तो आगे बढ़ेंगी, नहीं तो वह रिचार्ज राउंड में मौका पाने की उम्मीद करेंगी। 

वहीं आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल है। इस मैच में जीतने पर टीम फाइनल में पहुंचकर एक पदक सुनिश्चित कर लेगी। और भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम भी अपना प्रर्दशन दिखाएंगी।

 

इसके अलावा आज भारत के पुरुष टेबल टेनिस टीम एक्शन दिखाएगी। भारतीय टीम का मुकाबला चीन के साथ होगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन के इवेंट का शेड्यूल- 

टेबल टेनिस 

  • पुरुष टीम (प्री-क्वार्टर फाइनल): भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन – दोपहर 1.30 बजे

एथलेटिक्स 

  • पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): किशोर जेना – दोपहर 1.50 बजे

  • पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): नीरज चोपड़ा – दोपहर 3.20 बजे 

  • महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल – दोपहर 2.50 बजे

कुश्ती 

  • विनेश फोगाट (50 किग्रा) और युई सुसाकी (जापान), प्री क्वार्टर फाइनल- दोपहर 2.30 बजे से 

हॉकी

  • पुरुष सेमीफाइनल: भारत और जर्मनी – रात 10.30 बजे

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में फाइनल में जगह बनाई, अरशद नदीम से होगा मुकाबला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। जहां बुधवार...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...