back to top
37.1 C
New Delhi
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, बने इंडिया-ए टीम के कप्तान, साई सुदर्शन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आखिरकार अपनी इंजरी से पूरी तरह उबरकर शानदार वापसी की है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आखिरकार अपनी इंजरी से पूरी तरह उबरकर शानदार वापसी की है। पंत को इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहे। उन्होंने न केवल इंग्लैंड सीरीज का आखिरी टेस्ट, बल्कि वेस्टइंडीज सीरीज और एशिया कप 2025 भी मिस किया। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा की है, जिसमें ऋषभ पंत को कप्तान और साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है।

साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबले

यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम जल्द ही भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमें 30 अक्टूबर और 9 नवंबर से दो-दो चार दिवसीय मैच खेलेंगी। दोनों मुकाबले बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ग्राउंड में होंगे।

पहले मैच के लिए इंडिया-ए टीम

ऋषभ पंत (कप्तान / विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी, सारांश जैन।

दूसरे मैच के लिए इंडिया-ए टीम

ऋषभ पंत (कप्तान / विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

फैंस के लिए खुशखबरी

पंत की वापसी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज विकेटकीपिंग उन्हें टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाती है। पंत की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को भी खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। साउथ अफ्रीका-ए सीरीज के बाद, 14 नवंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

हर तरफ छाया Shweta Tiwari का साड़ी लुक, दिलकश अदाओं पर फैंस हो गए लट्टू

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी...

मूंग दाल की खिचड़ी गर्मियों के लिए बेस्ट, जानें बनाने का तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों के मौसम में हल्का,...

₹10 का नोट बना लाखों का सौदा! पीएम Narendra Modi के ‘झालमुड़ी मोमेंट’ ने मचाई सनसनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री...

Nirmala Sitharaman का अलर्ट: Mythos AI से बैंकिंग सिस्टम को बड़ा खतरा, हाई लेवल मीटिंग में जताई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Nirmala Sitharaman ने देश के बैंकिंग...

ब्लैक जैकेट में Nora Fatehi ने ढाया कहर, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵