नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी फिटनेस से हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्हें देखकर लोग अक्सर हैरान हो जाते हैं। उनकी खूबसूरती देखकर फैंस उनकी तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं पाते हैं। एक्ट्रेस ने अब तक एक से बढ़कर एक टीवी शो और फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही वो अपनी तस्वीरों के कारण भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी में कई तस्वीरें शेयर की जो फैंस का ध्यान खींच रही है और उनका जादू सब के दिलों में छा रहा है तो चलिए उन तस्वीरों को देखते हैं।

अपनी खूबसूरती एक्टिंग और फिटनेस से श्वेता तिवारी लोगों के दिलों में राज करती हैं।हमेशा वो अपनी तस्वीरें शेयर करके अपने लुक्स से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं।

एक्ट्रेस ने अलग-अलग डिजाइनर साड़ी में अपना फोटोशूट करवाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर की। अब उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

फैंस उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं उनका ऐसा अंदाज हर किसी को दीवाना बना रहा है। एक्ट्रेस का साड़ी लुक कमाल का है।

उनका ये फोटशूट बहुत ही खास है जिसमें ट्रेडिशनल एलिगेंस के साथ मॉडर्न ग्रेस का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिल रहा है।

हर साड़ी डिजाइन में उनका अलग और खूबसूरत अंदाज देखने को मिला।फैंस उनके इस ट्रेडिशनल और एलिगेंट स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फोटोशूट में उनकी ग्रेस और कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा है।श्वेता तिवारी का यह लुक एक बार फिर फैशन लवर्स को इंप्रेस कर गया है।

श्वेता यहां सिल्क की मरून और ऑरेंज- गोल्ड टोन साड़ी पहनी हुई हैं। जिस पर पत्ते की शेप में छोटी- छोटी गोल्डन बुटी बनी हैं, उनका लुक फैशन इंस्पिरेशन बन गया है।
आज भले ही Shweta Tiwari ने टीवी से दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वह फैंस से जुड़ी रहती हैं। आए दिन उनके एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक्स देखने को मिलते हैं, जो फैशन गोल्स दे जाते हैं।




