back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rakul Preet Singh के पति Jackky Bhagnani ने बताई शादी की सच्चाई, बोले हम सिचुएशनशिप में हैं

Rakul Preet Singh के पति Jackky Bhagnani ने शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया, बोले हम सिचुएशनशिप में हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2024 में शादी कर ली। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं। कोई भी इवेंट हो दोनों एक साथ ही नजर आते हैं। हाल ही में जैकी भगनानी सुर्खियों में आ गए उन्होंने रकुल के साथ अपनी शादी को सिचुएशनशिप बताया, एक ऐसा शब्द जिसका आमतौर पर एक बहुत अलग अर्थ होता है। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों बोला चलिए इसके बारे में सारी जानकारी जानते हैं।

क्या सिचुएशनशिप में है रकुल प्रीत और जैकी भगनानी

जैकी भगनानी ने जैसे ही ये बोला हर तरफ बवाल मच गया। क्योंकि ये यह कमेंट एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान आई, जिसमें रकुल और जैकी दोनों ने सहजता और ईमानदारी से अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने इस शब्द का प्रयोग पारंपरिक तरीके से नहीं किया, बल्कि अपने बीच के सहज संबंध को हल्के-फुल्के अंदाज में व्यक्त किया।

View this post on Instagram

A post shared by Jackky V Bhagnani (@jackkybhagnani)

जैकी भगनानी ने कहा नहीं घटा प्यार

जैकी भगनानी का कहना है कि रकुल प्रीत के साथ उनका रिश्ता एक तरह का ‘सिचुएशनशिप’ है। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल जिंगाबाद को दिए एक इंटरव्यू में जैकी ने कहा कि ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह का ‘सिचुएशनशिप’ है, जिसका मतलब है कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं, क्योंकि इसीलिए हमारी शादी हुई है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उससे किसी भी बात पर खुलकर बात कर सकता हूं।’

जैकी ने फिर कहा कि अगर रकुल के सामने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का कॉल आता है तो वह उनका फोन पिक करने में झिझकते नहीं हैं। वह अपनी पत्नी से कुछ छिपाते नहीं हैं।

जैकी भगनानी करियर

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जैकी ने वैसे तो बतौर एक्टर डेब्यू किया था, लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद उनकी मूवीज नहीं चली तो वह प्रोड्यूसर बन गए। उन्होंने सरबजीत, वेलकम टू न्यूयॉर्क, कुली नंबर 1, बेवबॉटम, मिशन रंगबाज, गणपत और बड़े मियां छोटे मियां जैसी मूवीज प्रोड्यूस की हैं।

रकुल प्रीत सिंह करियर

रकुल की बात करें तो उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह लास्ट साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार दे 2 में नजर आई थीं। अब वह पति, पत्नी और वो में नजर आएंगी आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी के साथ।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...

चॉकलेट ड्रेस में छाया Sara Arjun का जलवा, सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) की...

Handcuff Rule: क्या पुलिस किसी को भी हथकड़ी लगा सकती है? बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी से समझिए पूरा कानून

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस द्वारा आरोपियों को हथकड़ी लगाने...

LSG vs KKR: इकाना में आज होगी कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 38वां मुकाबला आज...

AI के दौर में भी सुरक्षित रहेंगे ये जॉब! अगले 50 साल तक नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से...

MSME Loan रिजेक्ट क्यों हो जाता है? जानिए 5 बड़ी वजहें जो बिगाड़ देती हैं आपका काम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे कारोबारियों के लिए MSME लोन...

Post Office vs Bank FD: कहां ज्यादा सुरक्षित है पैसा? जानिए कौन सा विकल्प है बेहतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में सुरक्षित निवेश की बात...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵