बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ लोगों को काफी पसंद आई थी इस फिल्म में उम्र और प्यार के अंतर को दिखाया गया था। वही एक बार फिर से इसका सीक्वल आ रहा है जो फुल ऑफ मस्ती ड्रामा से भरा होगा। सीक्वल में आपको एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा जिसमें आर माधवन रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार निभाएंगे।
आर माधवन ने ली अनिल कपूर की जगह
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर अनिल कपूर को सेलेक्ट किया गया था लेकिन एक्टर ने फिल्म में शामिल न होने का फैसला लिया इसके बाद आर माधवन को उनकी जगह मिली। अजय देवगन और आर माधवन की यह एक साथ दूसरी फिल्म है इससे पहले दोनों ‘शैतान’ फिल्म में काम कर चुके हैं।
कैसी होगी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है जिसमें आर माधवन रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार निभा रहे हैं। इस तरह से अजय देवगन और माधवन के बीच में मस्ती भरे नोकझोंक देखने को मिलेंगे, क्योंकि रकुल प्रीत सिंह का किरदार अपने पिता से बड़े आदमी को डेट करती हैं। यह कहानी बताएगी की रकुल प्रीत सिंह के पिता किस तरह से अपने से बड़े आदमी से बेटी के प्यार पर प्रतिक्रिया देते हैं।
फिल्म में नहीं होगी तब्बू
फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के पहले पार्ट में तब्बू ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था वही सीक्वल में एक्ट्रेस नजर नहीं आएंगी। पहले पार्ट को दर्शकों से काफी प्यार मिला था और फिल्म हीट रही थी दूसरा पार्ट भी काफी मजेदार रहने वाला है। फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है और फिल्म के निर्देशक अंकुश शर्मा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




