नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद बाबर आजम सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस के अलावा अब पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने भी बाबर को निशाने पर ले लिया है और विराट कोहली (Virat Kohli) से कुछ सीख लेने की बात कही है। आपको बता दें कि चर्चा तो यहां तक चल रही है कि बाबार को कप्तनी से हटाया जा सकता है।
प्लेयर्स खेलते कम, बोलते ज्यादा है- यूनुस खान
यूनुस खान ने एक इवेंट में अपनी बात रखते हुए कहा कि आजकल के खिलाड़ी खेलते कम हैं और बात ज्यादा करते हैं। बाबर को नसीहत देते हुए बोले कि- उन्हें अपने गेम पर फोकस करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कप्तानी छोटी चीज है, कप्तानी से ज्यादा मायने प्रदर्शन रखता है। बाबर को कप्तान इसलिए बनाया गया था कि वह अच्छे खिलाड़ी ते, उन्हें अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की जरूरत है।
विराट से सीखो कुछ
यूनुस खान ने बाबर की आलोचना करते हुए विराट कोहली से कुछ सीखने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा- विराट को देखिए अपना खेल प्रभावित होता देखकर विराट ने खुद अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इस फैसले के बाद से उनके प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। इससे पता चलता है कि देश के लिए खेलने की सोच सबसे पहले होनी चाहिए। अगर थोड़ी भी एनर्जी बची है, तो अपने लिए खेलो।
बाबर का प्रदर्शन बना चिंता का विषय
बाबर का प्रदर्शन पाकिस्तान के लिए सिर दर्द बना हुआ है। पिछली 16 पारियों में उनका हाईएस्ट स्कोर 39 रहा है। इसका सीधा मतलब है कि वह हॉफ सेंचुरी के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। अगले महीने पाकिस्तान को इंग्लैंड के साथ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। इसे लेकर भी नजरें बाबर पर रहेंगी, हालांकि एक चर्चा ये भी चल रही है कि बाबर को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।




