back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Test Championship: न्यूजीलैंड ने दिया टीम इंडिया को झटका, भारत के लिए WTC में जाना मुश्किल?

न्यूजीलैंड ने भारत को पुणे टेस्ट में हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस हार के बाद टीम इंडिया के खेमे में टेंशन बढ़ गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 2nd Test) के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा था। पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से मात दे दी। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 359 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे वह हासिल करने में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया की इस करारी हार के बाद चर्चा शुरु हो गई है कि क्या अब भारत के लिए WTC Finals में जाना मुश्किल हो जाएगा?

कैसे WTC फाइनल में पहुंचेगा भारत

WTC फाइनल की बात करे तो टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार कर भी WTC Points Table में टॉप पर बनी हुई है। टीम इंडिया अभी भी 62.82 प्वाइंटस के साथ टेबल के टॉप बनी हुई है। इस प्वाइंट टेबल को देखकर आश्वस्त हुआ जा सकता है कि भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है। हालांकि अभी भारत को 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलना है। जबकि इसके बाद 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच Border Gavaskar Trophy की शुरुआत होनी है जो कि बहुत ही अहम साबित होने जा रही है।

तीसरी बार WTC फाइनल खेलने की उम्मीद

अब तक के इतिहास में दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया है। पहला फाइनल 2021 में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से निराशापूर्ण हार का सामना करना पड़ा था। साल 2023 में एक बार फिर भारत बढ़े हुए मनोबल के साथ फाइनल में पहुंचा, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। द ओवल मैदान में खेले गए उस मैच में 209 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। भारत अब तक दो फाइनल खेलने वाला पहला देश बन चुका है जो अगले WTC फाइनल में पहुंचते ही नया रिकार्ड कायम हो जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...