back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ireland vs Zimbabwe T20I: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी का प्रदर्शन देखकर खुश हो जाएंगे, अकेले अपनी टीम को दिलाई जीत

Ireland vs Zimbabwe, 1st T20I: आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू हो गया है। पहला मुकाबला कल हरारे में खेला गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू हो गया है। पहला मुकाबला कल हरारे में खेला गया था। इसमें जिम्बाब्वे की टीम कप्तान की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत एक विकेट से जीत हासिल की। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 147 रन बनाई। एंडी बालबर्नी ने 25 गेंदे खेलकर 32 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए गैरेथ डेलानी ने 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन और चौथे क्रम पर हैरी टेक्टर ने 21 गेंदों पर 24 रन बनाया।

आखिरी गेंद पर चाहिए थे दो रन

148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की भी शुरुआत खास नहीं रही। कप्तान सिकंदर रजा ने 42 गेंदों पर 65 रनों की उम्दा पारी खेलकर मैच को पाले में झुकाया। पांच चौके एवं दो बेहतरीन छक्के जड़े। जिम्बाब्वे की टीम को आखिरी गेंद पर दो रन की दरकार थी। यहां स्ट्राइक पर निचले क्रम के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी थे। मुजाराबानी ने टीम को निराश नहीं किया और आखिरी गेंद पर दो रन लेकर टीम को जीत दिलाई।

रजा बने प्लेयर ऑफ द मैच

गेंदबाजी में भी रजा का जलवा दिखा। उन्होंने चार ओवर डाले और 28 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। पहले टी-20 मुकाबले में रजा के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन को देखकर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं रजा

सिकंदर रजा आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। रजा की उम्दा पारी को देखकर फ्रेंचाइजी काफी खुश हो रही होगी। IPL में रजा ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं। उन्होंने बल्ले से सात पारियों में 27.8 की औसत से 139 रन जड़े हैं। उन्होंने गेंदबाजी में इतने मुकाबलों की छह पारियों में तीन सफलता प्राप्त की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन के पीछे सिर्फ मेहनत और प्रतिभा ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिक तैयारी भी अहम...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵