back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gautam Gambhir : हेड कोच गौतम गंभीर की सैलरी कितनी? राहुल द्रविड़ से अधिक पाएंगे या कम

Indian Cricket : युवा खिलाड़ियों से परफॉर्मेंस निकालने में माहिर गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच हैं। यह राहुल द्रविड की जगह लिए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिग्गज क्रिकेटर एवं सफल मेंटॉर गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने इसका ऐलान किया है। गंभीर का कार्यकाल जुलाई के अंत में होने वाले श्रीलंका दौरे से शुरू होगा। टीम वहां 3 टी-20 मैच और 3 वनडे मैच खेलेगी। बता दें, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 तक था। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया टी-20 की वर्ल्ड चैंपियन बनी। बहरहाल, हम गंभीर और द्रविड़ की सैलरी में कितना अंतर पर उसकी चर्चा करेंगे। 

12 करोड़ रुपए सालाना सैलरी थी द्रविड़ की

हेड कोच के रूप में बीसीसीआई से राहुल द्रविड़ को सालाना 12 करोड़ रुपए सैलरी मिलती थी। मतलब मासिक वेतन एक करोड़ रुपए। गंभीर को द्रविड़ से ज्यादा सैलरी मिलने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो गंभीर को सालाना 20 करोड़ सैलरी मिल सकती है। 

2021 से 2024 तक रहे द्रविड़

कोच हाई प्रोफाइल जॉब है। इस कारण बीसीसीआई द्वारा कोच को बड़ी रकम बतौर सैलरी दी जाती है। द्रविड़ का कार्यकाल 2021 से 2024 तक रहा। द्रविड़ की कोचिंग में टीम ने एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीती। वहीं, विश्व चैंपियनशिप के फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हार मिली था। द्रविड़ ने भारत के कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट के साथ साढ़े तीन साल बिताए हैं। 

गंभीर 2027 तक रहेंगे कोच

गंभीर का कार्यकाल बतौर कोच 01 जुलाई से 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी। गंभीर के कोच रहते टीम एशिया कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी खेलेगी। 

गंभीर सफल कोच और मेंटॉर

गंभीर युवाओं से परफॉर्मेंस निकालने के लिए जाने जाते हैं। गंभीर सफल रणनीतिकार हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में बतौर मेंटर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को खिताब जिताया। इससे पहले भी गंभीर के कोच रहते कोलकाता आईपीएल में पहली बार चैंपियन बनी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Team India reached Hanuman Temple: ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, सूर्यकुमार यादव, गंभीर और जय शाह ने लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम जश्न में डूबी हुई है। जीत के बाद कप्तान Suryakumar Yadav,...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...