back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gautam Gambhir बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, राहुल द्रविड की जगह लेंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नए हेड कोच का चुनाव हो गया है। गौतम गंभीर इस पद पर राहुल द्रविड की जगह लेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच होंगे। वो राहुल द्रविड की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल T20 World Cup के बाद खत्म हो गया है। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने X (पहले ट्विटर) पर ये जानकारी साझा की।

जय शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे टीम इंडिया के नए हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। आज के दौर में क्रिकेट तेजी से बदला है और गौतम ने इस बदलाव को करीब से देखा है। इसकी परेशानियों को झेलते हुए गौतम ने अपने क्रिकेट करियर में अलग-अलग भूमिकाओं में बेहतरीन काम किया है। मुझे यकीन है कि भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए गौतम एक बेहतरीन व्यक्ति हैं। टीम इंडिया को लेकर उनका साफ विज़न और उनका इतना लंबा अनुभव, उन्हें इस भूमिका का सबसे उचित दावेदर बनाता है। इस नए सफर में BCCI का पूरा समर्थन उनके साथ है।’

[EMBED]

वहीं इसके कुछ देर बाद गौतम गंभीर ने भी ट्विटर पर इस नई जानकारी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। वापस आना मेरे लिए गर्व की बात है, भले ही इस बार मैं दूसरी हैट पहनूंगा। लेकिन मेरा लक्ष्य वही रहेगा जो हमेशा से रहा है, हर भारतीय को गर्व करवाना। हमारे Men in Blue 1.4 अरब भारतीयों का सपना अपने साथ लेकर चलते हैं और मैं इस सपने को पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगा।’

[EMBED]

राहुल द्रविड का कार्यकाल हुआ खत्म

भारत को T20 World Cup जिताने के बाद राहुल द्रविड का कार्यकाल बतौर हेड कोच खत्म हो गया है। राहुल द्रविड का आभार व्यक्त करते हुए जय शाह ने लिखा कि द्रविड के मार्गदर्शन में टीम इंडिया हर फॉर्मैट में डॉमिनेट कर रही है और टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन भी बन गई है। बता दें कि भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली टीम बनी है जिसने एक भी मैच हारे बिना ये ट्रॉफी अपने नाम की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...