back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Team India Coach : गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के हेड कोच! KKR से हो गई विदाई

Gautam Gambhir : गौतम गंभीर को लेकर ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फेयरवेल वीडियो बनवा लिया है। वह जल्द टीम इंडिया के हेड कोच नियुक्त हो सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर लगभग फाइनल हो चुके हैं। बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसका ऐलान कर सकता है। दरअसल, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके मद्देनजर बीते दो महीने से नए कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के अनुसार गंभीर ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ फेयरवेल वीडियो बनाया है।भारतीय टीम का हेड कोच बनने के लिए दावेदार शख्स को बाकी सभी का साथ छोड़ना होता है। यानी आप टीम इंडिया को कोच करने के दौरान दूसरी टीम या फ्रेंचाइज़ी के कोच या किसी अन्य पद से जुड़े नहीं रह सकते हैं। बता दें, गंभीर साल 2024 के आईपीएल में केकेआर के मेंटॉर थे। उनकी मेंटॉरशिप में टीम ने ट्रॉफी भी जीती।

ईडन गार्डन में फ्रेंचाइजी के लिए रिकॉर्ड की फेयरवेल वीडियो

अब RevSportz के सोशल मीडिया पर गंभीर की वीडियो पोस्ट कर कहा गया है कि वह बीते शुक्रवार कोलकाता आए थे। गंभीर ने ईडन गार्डन में फ्रेंचाइज़ी के लिए फेयरवेल वीडियो रिकॉर्ड की। केकेआर को मेंटॉरशिप में ट्रॉफी जितवाने के बाद गंभीर भारत के हेड कोच बनने को तैयार हैं। 

श्रीलंका दौरे से पहले नए हेड कोच का ऐलान 

फिलहाल टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर है। टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ खेलने गई है। इस दौरे पर नेशनल क्रिकेट अकेडमी के हेड वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच के रूप में गए है। इससे पहले भी वीवीएस लक्ष्मण हेड के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके बाद इंडिया जुलाई के आखिर सप्ताह में श्रीलंका जाएगी। यह सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी। इसमें 3 टी-20 मैच और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कंफर्म किया था कि श्रीलंका दौरे से पहले नए हेड कोच का ऐलान कर दिया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है जिसे लिए फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵