नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| भारतीय टीम के हेड कोच की काफी समय से तलाश हो रही थी। वहीं काफी समय से कई नामों पर चर्चा हो रही थी। हालांकि अब गौतम गंभीर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, BCCI की तरफ से इसे लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे गंभीर?
फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। T20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद नए हेड कोच की नियुक्ति की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर लेंगे। असल में राहुल द्रविड़ ने इस पद के लिए दोबारा अप्लाई करने से इनकार कर दिया है।
कोचिंग का है कम अनुभव
गौतम गंभीर का कोच के तौर पर काफी कम अनुभव रहा है। गंभीर को शानदार लीडर के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि गंभीर ने केकेआर से जुड़कर टूर्नामेन्ट जिताने में काफी सहयोग किया है। इसके बाद ही उनको खूब तारीफ हो रही थी। उन्होंने इसस पहले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते बीसीसीआई गौतम गंभीर पर भरोसा कर रहा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





