back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WCL 2025: सेमीफाइनल में पहुंची ये चार टीमें, भारत-पाक की भिड़ंत तय, 2 अगस्‍त को फाइनल

WCL टूर्नामेंट की चार टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। लीग स्टेज के घमासान के बाद भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । इस समय इंग्‍लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी WCL 2025 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। यह टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। इंडिया चैंपियंस अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 29 जुलाई को वेस्टइंडीज चैंपियंस को 5 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 

इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के चार टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सेमीफाइनलिस्ट टीमें भी निर्धारित हो गई हैं। लीग स्टेज के घमासान के बाद भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

यह जीत इंडिया चैंपियंस के लिए टूर्नामेंट की सबसे महत्‍वपूर्ण जीत रही है। इससे पहले टूर्नामेंट में टीम पांच में से केवल एक ही मुकाबला जीतने में कामयाब रही थी, लेकिन अन्य टीमों के प्रदर्शन और पॉइंट्स टेबल के आधार पर एक रोचक समीकरण के चलते भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

बता दें कि, भारतीय टीम ने 20 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था। जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा। 

हालांकि, आखिरी लीग मैच में वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर इंडिया चैंपियंस ने न केवल अपनी पहली जीत का स्‍वाद चखा, बल्कि सेमीफाइनल में भी जगह पक्‍की की। टीम ने 5 में से 1 मैच जीता और कुल 3 अंक के साथ चौथे पायदान पर रही। इंग्लैंड 5वें और वेस्टइंडीज आखिरी पायदान पर रही। दोनों टीमों का खिताब जीतने का सपना टूट गया।  

ग्रुप स्टेज में भारत-पाक की भिड़ंत

WCL 2025 के सेमीफाइनल में अब मुकाबला जबर्दस्‍त होने वाला है। टूर्नामेट का सबसे हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। इंडिया चैंपियंस के सामने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रही पाकिस्तान चैंपियंस से होगा, जिसने 5 में से 8 मैच जीतकर 9 पॉइंट हासिल किए। 

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका चैंपियंस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से होगा। साउथ अफ्रीका 8 पॉइंट के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया 5 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रही।

बता दें कि, WCL 2025 के दोनों सेमीफाइनल मैच एक ही दिन और एक ही ग्राउंड पर 31 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जाएंगे। वही, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को बर्मिंघम में खेला जाएगा। 

WCL 2025 सेमीफाइनल शेड्यूल (एजबेस्टन, बर्मिंघम)

सेमीफाइनल-1: इंडिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस, 31 जुलाई, शाम 5 बजे (IST)

सेमीफाइनल-2: साउथ अफ्रीका चैंपियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, 31 जुलाई, रात 9 बजे (IST)

Advertisementspot_img

Also Read:

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान 14 जून को भिड़ेंगे, पूरा शेड्यूल हुआ जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 अब बस शुरू होने ही वाला है। ICC ने...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵