back to top
36.1 C
New Delhi
Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli डीपफेक के शिकार, सट्टेबाजी एप को प्रमोट करते दिखे, ‘क्रिकेट के भगवान’ भी हो चुके हैं शिकार

Virat Kohli deepfake: टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विराट सट्टेबाजी एप को प्रमोज कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विराट सट्टेबाजी एप को प्रमोज कर रहे हैं। दरअसल, विराट अब डीपफेक का शिकार हुए हैं। इस एप की मदद से विराट कोहली के फेस से फर्जी विज्ञापन वीडियो जारी किया गया है। इसमें झूठा दावा किया जा रहा कि कोहली छोटे निवेश से अधिक रिटर्न का समर्थन करते हैं।

कोहली के साथ फेमस न्यूज एंकर का फुटेज जोड़ा

कोहली का हिंदी और इंग्लिश में बोलते अलग-अलग फेंक विज्ञापन वायरल हो हुआ है। वीडियो को और भी प्रामाणिक दिखाने के लिए क्रिएटर्स ने फुटेज में जाने-माने टीवी पत्रकार को शामिल किया है। इससे ऐसा लग रहा कि विज्ञापन एक लाइव न्यूज सेगमेंट का भाग है। इस डीपफेक विज्ञापन में दावा किया गया है कि कोहली ने कम-से-कम निवेश के जरिए बड़ी कमाई की है। यह दर्शकों को आसान पैसे कमाने के वादे के साथ आकर्षित करता है।

एआई के जरिए कोहली की वीडियो और आवाज का इस्तेमाल

स्कैमर्स ने विराट कोहली के एक इंटरव्यू क्लिप को बदलने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया। उनकी असली आवाज को एक गढ़ी आवाज से बदला। इससे भ्रम पैदा हुआ कि वह ऑनलाइन गेम का समर्थन कर रहे। कोहली ने कभी भी ऐसे खेलों का समर्थन नहीं किया है।

सचिन तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा भी हुई थी शिकार

डीपफेक वीडियो में कोहली को अंग्रेजी में रुक-रुक कर अमेरिकी लहजे के साथ बोलते हुए दिखाया गया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने फर्जी वीडियो को सबसे सामने लाया था। उनके वीडियो में सचिन ने अपनी बेटी के एक गेम खेलने के बारे में बात की थी। साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी डीपफेक का शिकार हुईं हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Aadhaar Card अब जन्मतिथि का प्रूफ नहीं माना जाएगा, UIDAI ने जारी किया साफ आदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Aadhar Card को लेकर बड़ा अपडेट...

DU vs JNU vs IIT: करियर के लिए कौन सी यूनिवर्सिटी है सबसे बेहतर, समझें पूरा अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद सबसे...

Wamiqa Gabbi की नई फिल्म Bhoot Bangla सुपरहिट, अब Pati Patni Aur Woh Do का इंतजार

Wamiqa Gabbi अपनी नई रिलीज़ Bhoot Bangla को लेकर...

दिल्ली में QR Smart Ration Card होंगे जारी, हर हफ्ते लगेगा समस्या समाधान कैंप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली सरकार राशन सिस्टम को और...

राजा रघुवंशी मर्डर केस: शिलॉन्ग कोर्ट से Sonam Raghuvanshi को जमानत, पीडित परिवार को बड़ा झटका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड...

Sara Tendulkar की ब्यूटी और ग्रेस ने जीता दिल, स्टाइल आइकॉन बनकर छाईं

Sara Tendulkar भारतीय क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵