back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli Record: एडिलेड टेस्ट से पहले निशाने पर इस दिग्गज का रिकॉर्ड, विराट कोहली करेंगे चकनाचूर

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एडिलेड टेस्ट के दौरान विराट कोहली सर डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच पर्थ में खेला गया था जिसके पहली पारी में दोनों ही टीमों की हालत खस्ताहाल नजर आ रही थी लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और जीत अपने नाम की। इस जीत में विराट कोहली का भी अहम योगदान रहा। पहले टेस्ट में दूसरी पारी में उन्होंने 30वां शतक लगाकर टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया। विराट के लिए दूसरा टेस्ट मैच भी अहम होने जा रहा है। कोहली कल से शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़कर अपनी धाक जमाना चाहेंगे।

डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड पर होगी विराट कोहली की नजरें

दूसरा टेस्ट मैच हार जीत के अलावा विराट कोहली के लिए कीर्तिमान रचने के लिहाज से बहुत अहम होने वाला है। दरअसल, किसी दूसरे देश में जाकर उसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है जिन्होंने इंग्लैंड में जाकर उनके खिलाफ 11 सेंचुरी लगाकर इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। इस लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर 43 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 10 सेंचुरी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से शुरु होने वाले एडिलेड मैच में विराट कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

कोहली की फॉर्म को लेकर उठने लगे थे सवाल

बीते कई महीनों से विराट कोहली की फॉर्म को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि पर्थ टेस्ट में उन्होंने अपने आलोचकों को शतक के जरिए जवाव दे दिया था। 30वां शतक लगाने के बाद उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि ‘मुझे अपने देश के लिए प्रदर्शन करने में गर्व होता है। अनुष्का का यहां होना मेरे लिए और भी खास बनाता है। अनुष्का हमेशा मेरे साथ रही हैं, चाहे अच्छा समय हो या बुरा। वह जानती हैं कि परदे के पीछे क्या चलता है, जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं या गलतियां करते हैं। मैं सिर्फ टीम के लिए योगदान देना चाहता हूं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

नागपुर में टीम इंडिया का जलवा! कीवियों के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा T20 स्कोर, फिर न्यूजीलैंड को 48 रन से चटाई धूल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नागपुर में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन से...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...