back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसी भी क्रम में बैं‍टिंग करना चुनौती नही, एडिलेट टेस्‍ट से पहले केएल राहुल बोले- बस टीम के लिए…

भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज ने केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन और बल्‍लेबाजी क्रम को लेकर बात की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। इस समय भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॅाफी सीरीज खेली जा रही है जो कि पहले टेस्‍ट मैच में भारत ने मेजबानी टीम को हरा कर बड़ी जीत दर्ज की है। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच 6 दिसंबर यानी शुक्रवार को एडिलेट में खेला जाना है। वहीं भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज ने केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन और बल्‍लेबाजी क्रम को लेकर बात की है। 

पर्थ टेस्‍ट में दिखाया दम 

उन्‍होंने बुधवार को कहा कि, मैने अब लाइन-अप में फ्लोटर तरीके से खेलने की मानसिक चुनौती से निपटना सीख लिया ह।, जब तक टीम के लिए खेलते रहेगे तब तक किसी भी क्रम में या स्थिति में बल्‍लेबाजी करने को तैयार है। केएल राहुल ने पर्थ टेस्‍ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, और कप्तान रोहित शर्मा की गैर हाजिरी में पारी की शुरुआत करते हुए 26 और 77 रनों की शानदार पारी खेले थे। 32 वर्षीय बल्लेबाज ने केएल राहुल ने अब तक 54 टेस्ट मैचों में में 3000 से अधिक रन बनाकर भारतीय सलामी बल्‍लेबीजी के क्रम में गिने जाते है। 

शुक्रवार से शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट के लिए रोहित के प्लेइंग इलेवन में वापस आने के बाद, राहुल से उनकी वर्तमान की बल्लेबाजी स्थिति के बारे में सवाल पूछा गया। एडिलेड में भारत के प्रशिक्षण सत्र से पहले मीडिया से कहा, मैं सिर्फ प्लेइंग इलेवन में रहना चाहता हूं, जिसका मतलब है कि जहां भी हो। आप वहां जाएं और बल्लेबाजी करें और टीम के लिए खेलें।

टेस्ट और वनडे दोनों ही फार्मेट का प्रदर्शन 

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में ठीक एक दशक पहले मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अपना टेस्ट करियर शुरू किया था, जो की बाद में खेल का प्रदर्शन कर अपने आप में निखार किया और टीम में ओपनिंग के लिए जगह बनाई। लेकिन इन सभी वर्षों में टेस्ट और वनडे दोनों ही फार्मेट में अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास कारनामा नही कर पाए जिससे उनके उपर दबाव बना और मानसिक रूप से उसका असर उनके खेल पर पड़ा। 

“मैंने कई पोजीशन पर बल्लेबाजी की”

उन्होंने अपनी उम्‍मीदों के बारे में कहा कि, “मैंने कई पोजीशन पर बल्लेबाजी की है। पर पहले थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है , तकनीकी रूप से नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी खुद पर दबाव होता है और उसी प्रेसर से पारी को आगे बढ़ाना एक कठिन पल होता है, मैं कितनी जल्दी आक्रमण कर सकता हूँ? मुझे कितना सतर्क रहने की आवश्यकता है? ये ऐसी चीजें थीं जो शुरू में मुश्किल थीं। लेकिन अब जब मैंने टेस्ट और वनडे में सभी जगह खेलना शुरु किया तो इससे मुझे यह अंदाजा हो गया है कि मैं अपनी पारी को कैसे मैनेज करना चाहता हूँ।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...