back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CWC 2023: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के लिए आज का मैच बेहद अहम, बारिश होने पर पाकिस्तान को होगा फायदा

SL Vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का आज 41वां मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 का आज 41वां मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का है। न्यूजीलैंड मुकाबला जीतता है तो वह सेमीफाइनल में आसानी से क्वालीफाई कर सकता है। अगर, श्रीलंका जीतता है तो वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर सकता है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए आज के मुकाबले में जीत काफी अहम है।

जीत से न्यूजीलैंड का बढ़ेगा प्वाइंट

न्यूजीलैंड इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। आज कीवी टीम को जीत मिलती है तो उसकी क्वालीफाई करने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। हालांकि न्यूजीलैंड का क्वालिफिकेशन पाकिस्तान की जीत पर निर्भर करने वाला है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने कीवी टीम की चिंता बढ़ाई है। मौसम विभाग की मानें तो 50 फीसदी बारिश की संभावना है। ऐसा होता है तो न्यूजीलैंड को भारी झटका लगने वाला है। इस परिस्थिति में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा।

इस मैदान पर 60 फीसदी मैच चेज करते हुए जीता

चिन्नास्वामी स्टेडियम में छक्के-चौके की बरसात होने वाली है। यह बैटिंग पिच है। मैदान भी छोटा है। ऐसे में मैदान पर 350 रनों का लक्ष्य आसान माना जाता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 304 रनों का है। मैदान पर कप्तान की पसंद पहले गेंदबाजी करने की होती है। यहां 60 फीसदी मैच चेज करते हुए जीता गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...