World Cup: साउथ अफ्रीका आज वर्ल्ड कप 2015 की हार का लेगी बदला! न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड मजबूत

NZ Vs SA: वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में मुकाबला होना है। मैच पुणे में खेला जाएगा। सेमीफाइनल के नजरिए से मैच दोनों टीमों के लिए बेहद खास है।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज मुकाबला।
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज मुकाबला। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप में आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में मुकाबला होना है। मैच पुणे में खेला जाएगा। सेमीफाइनल के नजरिए से मैच दोनों टीमों के लिए बेहद खास है। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का शानदार प्रदर्शन रहा है। दोनों टीमों ने 6-6 मैच खेले हैं। इसमें से न्यूजीलैंड को 2 और साउथ अफ्रीका को एक मैच में हार मिली है। आज जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगी।

आंकड़ों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

वर्ल्ड कप इतिहास पर गौर करें तो साउथ अफ्रीका पर न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी दिखता है। 1999 के बाद से वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड से नहीं जीती है। 2011 और 2015 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका का फाइनल का सपना तोड़ा था।

साउथ अफ्रीका हराकर फाइनल में पहुंची थी न्यूजीलैंड टीम

न्यूजीलैंड ने 2015 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ये मैच बेहद रोमांचक था। हार को अफ्रीका भुला नहीं पाएगी। 2011 के भी वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड देखें तो न्यूजीलैंड पर साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 71 वनडे मुकाबले हुए हैं। इनमें से 41 मैच साउथ अफ्रीका और 25 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं। 5 मैच बेनतीजा रहे हैं।

वर्ल्ड कप में 8 बार टीमें भिड़ी

वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार भिड़ी हैं। इनमें से 6 मैचों में न्यूजीलैंड और 2 में साउथ अफ्रीका की टीम जीती है। बता दें आखिरी बार दोनों टीमें 2019 के वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थी। मैच में न्यूजीलैंड ने ही जीत हासिल की थी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड : कप्तान और विकेटकीपर टॉम लैथम, विल यंग, डेवोन कांवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।

साउथ अफ्रीका

कप्तान टेम्बा बावुमा, रासी वान डर डसन, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासन, ऐडन मार्करम, डेविड मिलर, केशव महाराज, मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.