back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup: आज से वर्ल्ड कप का आगाज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड में 2 बजे से मुकाबला, लाइव अपडेट्स पढ़ें

World Cup Start: आज से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो रहा। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 2 बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो रहा। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 2 बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला मुकाबला रोमांचक होगा। दोनों टीमें 2019 के फाइनल में भिड़ी थीं। इंग्लैंड ने फाइनल में जीत दर्ज किया था। अब न्यूजीलैंड की निगाहें बदला लेने पर होगी। न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन मुकाबले में नहीं खेलेंगे। जो टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

इंग्लैंड की अच्छी बैटिंग लाइन अप

इंग्लैंड के पास अच्छी बैटिंग लाइन अप है। मजबूत बॉलिंग अटैक भी है। उसका पेस बॉलिंग अटैक काफी मजबूत है। कई विकल्प भी हैं। विकेटकीपर और कप्तान जोस बटलर बेस्ट कांबिनेशन के साथ मैदान पर उतरेंगे। टीम जॉन बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट और लियाम लिविंगस्टोन को प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है। बेन स्टोक्स अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। स्टोक्स के साथ हैरी ब्रूक भी विकल्प के तौर पर हैं। मार्क वुड और आदिल रशीद भी खेल सकते हैं।

टॉम लाथम निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लाथम अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। डेवोन कॉनवे, विल यंग और मिशेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। रचिन रवींद्र को मौका मिल सकता है। इंग्लैंड को टक्कर देने के लिए ट्रेंट बोल्ड और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

मैच के लिए संभावित खिलाड़ी

इंग्लैंड: कप्तान जोस बटलर, डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स/हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

न्यूजीलैंड: कप्तान एवं विकेटकीपर टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, जिमी नीशम/रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...