
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में 8 अक्टूबर को होने जा रहा है। वहीं दोनों टीम की विश्व कप में अहम दावेदारी मानी जा रही है। इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भारत औऱ आस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला आंकड़े के हिसाब से काफी अहम होने जा रहा है। इसके साथ ही मुकाबले में डेविड वार्नर और मिचल स्टार्क के पास इतिहास रचने का शानदार मौैका है।
मिचेल स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर के नाम पर बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर सकत हैं। दरअसल, विश्व कप इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने में केवल 8 रन दूर है। इसके साथ रोहित शर्मा भी इस सूची में शामिल हो चुके हैं। रोहित को रिकाॅर्ड बनाने के लिए केवल 22 रन की जरुरत है। यानि कि इस मैच में रोहित और वार्नर में रिकाॅर्ड बनाने को लेकर सबकी नजर रहने वाली है। वार्नर के अभी 18 वर्ल्ड कप मैच में 992 और रोहित शर्मा के 17 पारियों में 978 रन बना लिया है।
टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। ग्लेन मैक्सवेल ने 6 छक्के और 5 चौके की मदद से 71 गेंद में 77 रन की पारी खेलने में कामयाब हुए। डेविड वार्नर ने भी 33 गेंद में 48 रन बनाया था। वहीं मार्नस लाबुशेन ने भी 31 गेंद में 40 रन बनाया था।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचल स्टार्क ने अभी शानदार प्रदर्शऩ किया है। वर्ल्ड कप में उनके 50 विकेट पूरे होने वाले हैं। जिसमें वे केवल 1 विकेट ही दूर बने हुए हैं। स्टार्क ने अभी तक 18 वर्ल्ड कप में 49 विकेट लेने में कायमाब रहे हैं। इसके साथ वे 2019 में लीडिंग विकेट टेकर गेंदबाज बन गए थे। वहीं 2015 में उन्होंने 8 मैचों में उन्होंने 22 विकेट लिया था। मिचेल स्टार्क से पहले वसीम अकरम ने 38 मैचों में 55 विकेट हासिल किया था। वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट ग्लेन मेग्रा ने हासिल किया है।