back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2024 में RCB Vs DC के बीच खिताबी मुकाबला आज, कोहली का सपना पूरा करेंगी स्मृति मंधाना!

WPL 2024 Final Match: वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फाइनल मुकाबले में पहुंच चुकी है। RCB ने मुंबई को लगातार 2 नॉकआउट मैच में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। वीमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) फाइनल मुकाबले में पहुंच चुकी है। RCB ने मुंबई को लगातार 2 नॉकआउट मैच में हराकर फाइनल में जगह बनाई है। बीते दिनों स्मृति मंधना की सेना ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराकर इतिहास रचा था।

सबसे छोटे स्कोर बनाकर भी जीती RCB

दरअसल, RCB ने मुंबई के खिलाफ जो स्कोर डिफेंड किया, वह डब्ल्यूपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर था। जब RCB ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में सिर्फ 135 रन बनाया था तो लगा कि मुंबई मैच जीतकर फाइनल में जगह बना लेगी। मगर, RCB इस छोटे स्कोर को बचाने में कामयाब हो गई। अब 17 मार्च यानी आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और RCB के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

कोहली का भी पूरा होगा सपना

RCB और Delhi Capitals के बीच WPL 2024 का फाइनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। Delhi Capitals और RCB अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। IPL टीम RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी सपना है कि RCB ट्रॉफी जीते। IPL साल 2008 से ही खेला जा रहा है, लेकिन बब तक कोहली का ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली का सपना स्मृति मंधना पूरा कर सकतीं हैं।

16 साल का खत्म होगा इंतजार

WPL में RCB जीतती है तो 16 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा। साल 2008 से RCB के करोड़ों फैंस इंतजार कर रहे हैं कि उनकी टीम ट्रॉफी जीते। अब डब्ल्यूपीएल 2024 में RCB के जीतते ही, उन करोड़ों फैंस के सपने पूरे हो जाएंगे।

एलिसे पेरी बनीं संकटमोचक

RCB की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिसे पेरी कमाल फॉर्म में हैं। खिलाड़ी ने पहले तो नॉकआउट लीग मैच में मुंबई को हराने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद एलिमिनेटर मैच में भी धमाकेदार पारी खेली। इससे पेरी को दोनों मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खिलाड़ी ने पहले मुंबई के खिलाफ लीग मैच में 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट ली थी। फिर 40 रन बनाई। इसके बाद एलिमिनेटर मैच में भी पेरी ने टीम को संभाला और 50 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵