back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2024 : आखिरी 6 गेंदों में पलटा मैच, RCB ने MI को 5 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री ली

WPL 2024, RCB vs MI Eliminator: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमाचंक रहा। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB ने Mumbai Indians को एलिमिनेटर में हरा दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमाचंक रहा। शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी (RCB) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को एलिमिनेटर में हरा दिया। इसके साथ ही RCB ने फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में RCB का सामना दिल्ली कैपिटल्स होगा। यह खिताबी मुकाबला 17 मार्च को इसी स्टेडियम में खेला जाना है।

6 गेंदों पर चाहिए थे 12 रन

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस से जीत छीनी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को जीत के लिए 6 गेंदों पर 12 रन चाहिए थे। उसके हाथ में 5 विकेट थे, लेकिन स्पिनर आशा सोभना की गेंदबाजी के सामने मुंबई टीम आखिरी ओवर में 6 रन बना सकी और 5 रनों से एलिमिनेटर मैच गंवा बैठी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए सबसे अधिक रन

आरसीबी (RCB) ने 136 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 6 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर (HarmanPreet Kaur) ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। नेट शीवर ब्रंट ने 23 रनों की पारी खेली। अमेलिया केर 27 रन पर नाबाद लौटीं। RCB से श्रेयंका पाटिल ने दो और एलिस पेरी, सोफी मोलिक्यू, जॉर्जिया वारेहम और आशा सोभना ने एक-एक विकेट लिया।

RCB से एलिस पेरी ने खेली 66 रनों की पारी

RCB की ओर से एलिस पेरी ने 66 रन बनाए। इनके अलावा टीम के कोई बल्लेबाज नहीं चल सके। पेरी ने 50 गेंद में 66 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। मुंबई के गेंदबाजों ने पावरप्ले के 4 ओवरों में RCB के 24 रनों पर 3 विकेट गिरा दिए थे। मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

रिचा घोष भी नहीं खेल सकीं बड़ी पारी

नेट स्किवेर ब्रंट ने RCB की कप्तान स्मृति मंधाना (10) को आउट किया। दिशा कसात (0) ने स्पिनर साइका इशाक की गेंद पर कैच थमाया। इशाक ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। मैथ्यूज ने अपना दूसरा विकेट रिचा घोष के रूप में लिया। रिचा घोष बड़ी पारी खेलने से चूक गईं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...