back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK : T20 वर्ल्ड कप में दोगुना होगा रोमांच, 2007 की तरह फाइनल में टकराएंगे भारत और पाकिस्तान!

T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। भारतीय टीम 9 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टकराएगी। क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच 2 गुना हो सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से आगाज होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें खूब पसीना बहा रही हैं। टीमों के बीच वॉर्मअप मैच भी शुरू हो गए हैं। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें टकराएंगी। ये टीमें 5-5 के 4 ग्रुप में बांटी गई हैं। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को खेलेगी। इस मैच आयरलैंड के खिलाफ है। इसके बाद भारतीय टीम का मुकाबला 9 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है। यह मैच न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा, जिसे लेकर दोनों देशों के फैंस बेहद उत्साहित हैं। खास बात है कि फैंस का रोमांच 2 गुना होने की पूरी संभावना है। दरअसल, इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान दो बार आमने-सामने हो सकती हैं।

सुपर-8 में अलग-अलग ग्रुप में होंगी दोनों टीमें

टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान हैं। ऐसे में दोनों के बीच पहला मुकाबला 9 जून को होगा। इसके बाद सभी ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में अपनी जगह बनाएंगी। ग्रुप-ए में भारत-पाकिस्तान के अलावा अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा हैं। अब यह लगभग तय है कि ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान की सुपर-8 में एंट्री होगी। सुपर-8 में 8 टीमें फिर से 4-4 के दो ग्रुप में बांट दी जाएंगी। ग्रुप-ए की टॉप टीम ग्रुप-1 में और दूसरे नंबर की टीम ग्रुप-2 में रखी जाएगी। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में चले जाएंगे।

2007 के फाइनल में भिड़े थे भारत-पाक

ग्रुप-1 और ग्रुप-2 की टीमें अन्य 3 टीमों के साथ 1-1 मुकाबला खेलेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों में सेमीफाइनल मैच होगा। अगर, सुपर-8 में भारत और पाक अपने-अपने ग्रुप से सेमीफाइनल मुकाबला जीत ली तो दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। इससे पहले 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में दोनों टीमें टकराई थीं। तब भारत ने बॉल आउट में मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵