back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK: आज शाम होगा T20 World Cup का महामुकाबला, जानिए कब, कहा और कैसे दैखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच

T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस हाई वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस हाई वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब India Cricket Team और Pakistan National Cricket Team आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। यह मुकाबला ICC T20 World Cup के तहत खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि पाकिस्तान की टीम की अगुवाई सलमान अली करेंगे। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी।

कहां देखें लाइव प्रसारण?

IND vs PAK मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। हालांकि, यह पेड चैनल है, यानी इसे देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अगर आप यह मुकाबला फ्री में देखना चाहते हैं तो आपके पास दो आसान तरीके हैं मोबाइल पर जियो हॉटस्टार ऐप के जरिए टीवी पर DD Sports चैनल के माध्यम से अगर आपके घर में फ्री डिश कनेक्शन है, तो डीडी स्पोर्ट्स पर आप यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 7 मैच जीते हैं पाकिस्तान ने 1 मैच जीता है वनडे और टी20 विश्व कप मिलाकर भारत सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारा है। वह मैच 2021 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा मुकाबला होता है। खिलाड़ियों पर भी भारी दबाव रहता है। इस बार भी मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। जो टीम दबाव को बेहतर संभालेगी, वही जीत की दावेदार बनेगी। क्रिकेट फैंस के लिए आज की शाम बेहद खास होने वाली है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵