नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में 11वा मुकाबला पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कारनामा किया है। उन्होंने इस पारी में विराट कोहली का एक बड़ा रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया है। बाबर आजम ने 20 क्रिकेट में अहम रिकाॅर्ड के मामले में विराट कोहली को पीछे किया है।
बाबर ने T20 में पूरा किए 4067 रन
बाबर आजम ने इस मुकाबले में 44 रन बनाने के बाद टी-20 में 4067 रन पूरा किया। इसके साथ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज हो गए हैं। इसके पहले ये रिकाॅर्ड विराट कोहली ने अपने नाम किया था। विराट कोहली ने टी20 में 4038 रन बनाया है। बाबर आजम ने उनका ये रिकाॅर्ड तोड़ दिया।
36 अर्धशतक और 3 शतक
बाबर आजम ने टी 20 करियर में 36 अर्धशतक और 3 शतक लगाया है। बाबर आजम इस मुकाबले में बतौर ओपनर के तौर पर खेल रहे थे। लेकिन उन्होंने शुरुआती 6 ओवर के पावरप्ले के दौरान 14 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाया था। टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में किसी भी ओपनर की ओर से बनाया गया ये सबसे छोटा स्कोर बताया गया है। हैरान करने वाली बात है कि पावरप्ले के दौरान पाकिस्तानी टीम ने चौका नहीं लगाया है, जो टी20I क्रिकेट में काफी कम देखने को मिलता है।
रोहित शर्मा ने बनाए हैं 4026 रन
भारतीय टीम के टी 20 वर्ल्ड कप के कप्तान रोहित शर्मा ने 152 मैचों की 144 पारियों में 4026 रन बनाया है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 121 रन है। उन्होंने टी20 कॅरियर में पांच शतक और तीस अर्धशतक लगाया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




