back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PAK vs USA: T20 World Cup 2024 में USA ने रचा इतिहास, Super Over में पाकिस्तान को हराया

PAK vs USA: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 44 रन, शादाब खान 25 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए।

नई दिल्ली, रफ़्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में बहुत बड़ा उलटफेर हुआ। मेजबान अमेरिका ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच डाला। सुपर ओवर में पाक जीत के लिए 19 रन चाहिए थे, लेकिन सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी की और अमेरिका को इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दिलाई। सौरभ ने सुपर ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया। पाकिस्तान को 9 जून को भारत से भिड़ना है, उसके लिए अब अब मरो या मरो जैसी स्थिति है।

USA ने सुपरओवर में 1 विकेट पर बनाए थे 18 रन

अमेरिका (PAK vs USA) ने सुपर ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बनाए थे। अमेरिका टीम से आरोन जोंस और हरमीत सिंह ने बल्लेबाजी की। पाक टीम से मोहम्मद आमिर ने एक ओवर में 18 रन लुटाए। उन्होंने 3 वाइड गेंदें फेंकीं। पाकिस्तान से सुपर ओवर में इफ्तिकार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन इफ्तिकार 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

अमेरिका ने 3 विकेट गंवाकर 159 रन बनाकर मैच टाई किया

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम ने 3 विकेट पर 159 रन बनाए। इससे मैच टाई हो गया। टीम से स्टीवन टेलर और मोनांक पटेल ने पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने 5.1 ओवर में 36 रन बनाए। इनकी साझेदारी को नसीम शाह ने तोड़ा। नसीम ने टेलर को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट करा दिया। उनकी 12 रनों की पारी का अंत किया।

आरोन जोंस ने 26 गेंदों पर बनाए नाबाद 36 रन

इसके बाद एंड्रीस गॉस ने कप्तान मोनांक पटेल के साथ मिलकर 68 रन जोड़े। दोनों स्कोर को 104 रन तक पहुंचाया। हारिस रउफ ने गॉस को 35 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। मोहम्मद आमिर ने कैप्टन मोनांक पटेल को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर यूएसए को बड़ा झटका दिया। पटेल 50 रन पर आउट हुए। आरोन जोंस ने 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। नीतीश कुमार 14 गेंदों पर 14 रन बना नाबाद लौटे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵