back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

USA vs PAK Live score: अमेरिका ने पाक को बड़ा स्कोर बनाने से रोका,159 रन ही बना सका

Pakistan vs USA: ICC T20 World Cup 2024 में आज पाकिस्तान टीम का सामना मेजबान टीम अमेरिका से हो रहा है। पाक टीम 20 ओवर में 159 रन बनाई है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 11वां मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम ( ) में अमेरिका (USA) ने पाकिस्तान (Pakistan) को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। पाकिस्तान ने 159 रन बनाए हैं। पाकिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 160 रनों का लक्ष्य दिया है। कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। शादाब खान ने 40 रन की पारी खेली। मो. रिजवान नौ रन, उस्मान खान तीन रन, फखर जमां 11 रन बनाकर आउट हुए। यूएसए ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। अमेरिका ने टूर्नामेंट के पहले बांग्लादेश को 2-1 से हराकर टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया था। इससे अमेरिकी टीम की मजबूती आंकी जा सकती है।

टूर्नामेंट में USA कर सकता है उलटफेर

इस खेल में पाकिस्तान जीतने का प्रबल दावेदार है। दूसरी ओर यूएसए (USA) टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर सकता है। वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले पाकिस्तान को टी-20 सीरीज़ में 2-0 से इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण पाक टीम USA को हल्के में नहीं लेगी। USA ने ह्यूस्टन में बांग्लादेश को 2-1 से हराया था। इस वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में 195 रनों का पीछा कर कनाडा को हराया था। आज के मैच में बाबर और रिजवान की जोड़ी काफी अहम होगी। इन्होंने 10 शतकीय और 13 अर्धशतकीय साझेदारी समेत टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में 65 पारियों में 50 की औसत से 3095 की पार्टनरशिप की है।

पाक का T-20 वर्ल्ड का अब तक का सफर

पाक ने इंग्लैंड में 2009 टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। फिर 2010, 2012, 2021 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2007, 2022 में उपविजेता रही थी।

USA की प्लेइंग-11

कप्तान और विकेटकीपर मोनंक पटेल, कोरी एंडरसन, स्टीवन टेलर, आरोन जोन्स, एंड्रीस गौस, नीतीश कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।

Pakistan की प्लेइंग-11

कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, विकेट कीपर आजम खान, उस्मान खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ उगला था जहर, पाकिस्तान की हार के बाद बदल गए सुर, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपने बड़बोलेपन और हॉटस्पॉट बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। कई बार वे आंकड़ों की बजाय केवल...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...