नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया है। उन्होंने ओमान की टीम को 39 रन से हराया है। मुकाबले में मार्कस स्टाॅयनिस ताबड़तोड़ पारी खेली है। आस्ट्रेलिया के आलराउंडर ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाया था। उन्होंने शानादार पारी के अलावा 3 विकेट भी हासिल किया।
आस्ट्रेलिया के टीम में पैट कमिंस और कैमरन ग्रीन को जगह नहीं दी गई। उनकी गेंदबाजी में कोई कमी नहीं नजर आई थी। आस्ट्रेलिया टीम ने 165 रन बनाया था। जवाब में ओमान की टीम 125/9 रन बनाकर सीमित हो गई।
मिचल और वाॅर्नर ने बनाई शानदार साझेदारी
बारबाडोस में हुए मुकाबले में ओमान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। बिलाल शान ने पहले ओवर में ट्रेविड हेड को पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया की हालत खराब हो गई। ट्रेविड हेड के आउट होते ही मिचल मार्श बल्लेबाजी करने के लिए पहुंचे। उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने 31 रन की साझेदारी बनाई थी।
आस्ट्रेलिया के 50 रन पर 3 विकेट हो गए थे। इस दौरान डेविड वाॅर्नर और स्टाॅयनिस ने पारी को संभाला था। दोनों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। स्टाॅयनिस ने पिच पर टिकने के बाद धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की।
डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टॉयनिस ने आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। नतीजा यह हुआ कि जिस ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 80 बनाकर सीमित हुए थे, उसने आखिरी 6 ओवर में 104 रन बना डाला। वाॅर्नर ने 51 गेंद पर 56 रन की पारी खेली।
स्टॉयनिस 36 गेंद पर 67 रन बनाकर नाॅट आउट रहे। टिम डेविड ने 4 गेंद पर 9 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया का 20 ओवर के बाद स्कोर 5 विकेट पपर 164 रन की बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों मचाया कहर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। उनके 57 रन पर 6 विकेट हो गए। उनके दो बल्लेबाजों ने 25 रन का आंकड़ा पार किया। छठे नंबर बल्लेबाजी करने पहुंचे आयान खान ने 36 रन और मेहरान खान 27 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की वजह से ओमान ने 100 रन से अधिक बना लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टाॅयनिस ने सबसे अधिक विकेट लिया। मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस और एडम जम्पा ने दो-दो विकेट हासिल किया।
न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in




