नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर में आज खेले गए टी20 क्रिकेट मैच में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक टोटल बना है। क्रिकेट मैदान में उतरी बड़ौदा की टीम ने सिक्किम के खिलाफ 120 गेंदों में 349 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले टी20 का यह खिताब जिम्बाब्वे के नाम था, जिसने इसी साल अक्टूबर में गाम्बिया के खिलाफ 4 विकेट पर 344 रन बनाए थे।
विकेट कीपर विष्णु सोलंकी 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए
बड़ौदा की टीम हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के बगैर सिक्किम के खिलाफ मैदान में उतरी थी। टीम ने पहले बैटिंग का फैसला लिया। मैच में भानू पानिया ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदों पर 134 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 5 चौके लगाए। मैच के दौरान चार बल्लेबाजों ने 50 या इससे ज्यादा रन बनाए। शिवालिक शर्मा 55 रन बनाकर आउट हुए वहीं अभिमन्यु सिंह ने 53 रन बनाए। विकेट कीपर विष्णु सोलंकी 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
भानू पनिया ने की तूफानी बैटिंग
बड़ौदा के लिए सबसे तूफानी बैटिंग भानू पनिया ने 349 रनों के साथ की। इस खिलाड़ी ने 262.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में नाबाद 134 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 छक्के और 5 चौके लगाए।
बता दें कि क्रुणाल पंड्या इस मैच में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे हैं जबकि उनके भाई हार्दिक पंड्या इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पिछला सबसे बड़ा टीम स्कोर पंजाब का था, जिसने टूर्नामेंट के आखिरी संस्करण में आंध्र के खिलाफ 275 रन बनाए थे।
टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे ज्यादा टीम स्कोर
बड़ौदा बनाम सिक्किम – 349/5
जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया – 344/4
नेपाल बनाम मंगोलिया – 344/4
भारत बनाम बांग्लादेश – 297/6





