back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, आज नामीबिया से होगी निर्णायक जंग, हार मिली तो विश्व कप से बाहर

टी-20 विश्व कप पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। भारत के खिलाफ हार के बाद अब उसके लिए नामीबिया के खिलाफ मैच जीतना जरूरी हो गया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टी-20 विश्व कप यात्रा संकट में घिर गई है। जो टीम कुछ समय पहले अगले चरण में पहुंचने की मजबूत दावेदार मानी जा रही थी, वह अब कठिन परिस्थिति में खड़ी है। आज नामीबिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला उसके लिए टूर्नामेंट में अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है। यदि पाकिस्तान यह मैच हारता है तो टूर्नामेंट से उसका सफर यहीं समाप्त हो सकता है। हर समूह से केवल दो टीमें ही अगले दौर यानि सुपर आठ में प्रवेश करेगी। भारत अपने तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही आगे बढ़ चुका है, जबकि अमेरिका बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए अब कोई चूक की गुंजाइश नहीं बची है।

पाकिस्तान से चूक हुई तो सफर खत्म

नामीबिया के विरुद्ध होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए अब निर्णायक बन गया है। कागजों पर भले ही नामीबिया को कमजोर माना जा रहा हो, लेकिन पाकिस्तान की डगमगाती बल्लेबाजी को देखते हुए किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर इस मैच में चूक हुई तो पाकिस्तान की विश्व कप यात्रा यहीं थम जाएगी और अमेरिका को अगले चरण में पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा।

जिस टीम से पाकिस्तान भिड़ने जा रहा है, वह अपने तीनों मुकाबले गंवाकर तालिका में सबसे नीचे है। इसके बावजूद असली परीक्षा पाकिस्तान के बल्लेबाजों की होगी। सबकी नजरें कप्तान बाबर आजम, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, साइम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा पर टिकी रहेंगी। भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी की कमजोर कड़ी साफ नजर आई थी।

इरास्मस और स्मिट पर टिकी नामीबिया की आस

नामीबिया की टीम भले ही अंक तालिका में पीछे हो, लेकिन उसके पास मुकाबले का रुख बदलने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। भारत के खिलाफ चार विकेट लेकर छाप छोड़ने वाले कप्तान गेरहार्ड इरास्मस टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका अनुभव और हरफनमौला प्रदर्शन किसी भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी को चुनौती दे सकता है। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेजे स्मिट लगातार बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। नई गेंद से उनका प्रभाव पाकिस्तान के शीर्ष क्रम की परीक्षा ले सकता है। सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकैंप ने हाल के मुकाबलों में भरोसेमंद प्रदर्शन किया है, जबकि जान निकोला फ्रायलिंक और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने शीर्ष क्रम को स्थिरता दी है। बता दें कि मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। 

दोनों टीमों की सूची 

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान मिर्जा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक ।

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान बाल्ट, जैक ब्रासेल, अलेक्जेंडर बसिंग-वोल्स्चेंक, जान फ्राइलिनक, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, डायलन लीचर, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जे जे स्मिट, लॉरेन स्टीनकैंप, रूबेन ट्रम्पेलमैन । 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 के बीच विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, पूर्व साथी अमनप्रीत गिल के निधन से सदमे में स्टार बल्लेबाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूर्व भारत अंडर-19 क्रिकेटर और पंजाब के...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵