back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2026: आज भारत और नीदरलैंड्स होंगे आमने-सामने, जानिए कब, कहां और कैसे देखें पूरा मैच

टी20 विश्व कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम अब अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ने जा रही है। पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम अब अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ने जा रही है। पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। यह मैच अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच यह मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच का आयोजन Narendra Modi Stadium में होगा, और टॉस शाम 6:30 बजे होगा. मैच की शुरूआत शाम 7:00 बजे से भारतीय समयानुसार शुरु होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा।

मोबाइल पर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

फैंस इस मैच को मोबाइल पर JioHotstar ऐप पर लाइव देख सकते हैं। अहमदाबाद की पिच संतुलित मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकती है। मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलेगी। आउटफील्ड तेज है, इसलिए सेट बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से लगा सकते हैं। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में यूएसए को हराया। दूसरे मुकाबले में नामीबिया को मात दी। तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। लगातार तीन जीत और 6 अंकों के साथ भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में कुछ खिलाड़ी खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं तिलक वर्मा को 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय चौके पूरे करने के लिए 1 चौका चाहिए। कुलदीप यादव को 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट के लिए 5 विकेट चाहिए। ईशान किशन 300 टी20 छक्कों से 2 छक्के दूर हैं। हार्दिक पांड्या को सभी टी20 मैचों में 6000 रन पूरे करने के लिए 22 रन चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...