नई दिल्ली, रफ्तार। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद टीम इंडिया में जगह पाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान ने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक बनाकर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। राजकोट टेस्ट में उनके डेब्यू के दौरान पिता की भावुक तस्वीरें तो पत्नी का इजहारे मोहब्बत वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर सरफराज की पत्नी रोमाना जहूर छायीं हैं। सरफराज ने कश्मीर निवासी रोमाना से 6 अगस्त 2023 को शादी की थी।
रोमाना और सरफराज की बहन साथ पढ़ती थीं
रोमाना कश्मीर के शोपियां जिले की हैं। उनकी सरफराज से मुलाकात का किस्सा काफी रोचक है। रोमाना पहले सरफराज को जानती नहीं थीं, लेकिन वह सरफराज की कजन की दोस्त थीं। दोनों बीएससी की स्टूडेंट थीं। वहीं से दोनों दोस्त बनीं। फिर सरफराज का मैच देखने भी दोनों पहुंचीं और वहीं सरफराज की मुलाकात रोमाना से हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। बात शादी तक पहुंची और अगस्त 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सरफराज की फैमिली मुंबई की बताई जाती है, लेकिन वह लोग शादी के लिए कश्मीर गए थे।
सरफराज खान और रोमाना। sarfraj_wife.jpg सरफराज खान और उनकी पत्नी रोमाना। sarfraj_wife_viral.jpg
50 रन बनाने पर सरफराज को दी फ्लाइंग किस
सरफराज ने जब टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में डेब्यू किया, उस वक्त रोमाना ने बुरखा पहना हुआ था। हालांकि उनकी भावनाएं आंसू के रूप में बाहर आ गईं थीं। सरफराज पत्नी के आंसू पोछते नजर आए थे। इसके बाद सरफराज ने 48 गेंदों पर 50 रन बनाए तो रोमाना का चेहरा भी नजर आया। उस वक्त खड़े होकर रोमाना ने पति को चीयर किया और फ्लाइंग किस दी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




