back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSKvsKKR: चेन्नई के लिए रसेल सिर दर्द; 4 मैचों में जड़े अर्धशतक, आज इन बॉलर पर होगी उन्हें रोकने की जिम्मेदारी

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला चेन्नई के खिलाफ लगातार बोल रहा है। इन्होंने इस टीम के खिलाफ 4 अर्धशतक लगाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और 2 बार की ​विजेता टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आज मुकाबला होगा। केकेआर के ​बल्लेबाज आंद्रे रसेल सीएसके के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। रसेल के रिकॉर्ड चेन्नई के खिलाफ लाजवाब हैं। वैसे, सीएसके के पास दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो रसेल को रोक रख सकते हैं।

239 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल गजब के फार्म में हैं। हाल में उन्होंने सनराइसर्ज हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। रसेल ने अब तक आईपीएल में 11 अर्धशतक जड़े हैं। अहम बात है कि इसमें से 4 सीएसके के खिलाफ जड़े हैं। इससे समझ सकते हैं कि सीएसके ​के खिलाफ उनका बल्ला ​कितना बोलता है। वह 239 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

पथिराना और जडेजा पर रसेल को रोकने जिम्मेदारी

CSK के गेंदबाज मथीशा पथिराना के खिलाफ आंद्रे रसेल ज्यादा रन नहीं बना पाते हैं। आंकड़े देखें तो मालूम चलेगा कि उनके खिलाफ वह तीन ही गेंद खेल पाए हैं। उस पर केवल एक रन बनाए हैं। पथिराना इन तीन गेंदों में ही एक बार रसेल को आउट किए हैं। रवींद्र जडेजा की बात करें तो जडेजा की 25 गेंदों पर रसेल ने सिर्फ 32 रन बनाए हैं। यानी जब रसेल अंदर बल्लेबाजी के लिए आएंगे तो CSK कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कोशिश होनी चाहिए कि पथिराना और जडेजा को ​गेंदबाजी के लिए मोर्चो पर लगाएं।

इस सीजन में बनाए 103 रन

रसेल ने इस आईपीएल में तीन मैच खेले हैं। इसमें 105 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक है। उन्होंने इस पारी में 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वह इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 27वें बल्लेबाज हैं। आंद्रे के रन भले ज्यादा न हो, लेकिन वह कुछ ही गेंदों पर मैच का नक्श बदल देते हैं। ऐसे में रसेल आज भी CSK और जीत के बीच रोड़ा बन सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...