back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: मुंबई इंडियंस और लखनऊ ने बदलकर रख दिया प्वाइंट्स टेबल, CSK और RCB को तगड़ा नुकसान

IPL 2024 Points Table: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का खाता खोला है। लखनऊ ने भी सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है। दोनों मैचों के अंजाम से सीएसके और आरसीबी को तगड़ा नुकसान हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में हर एक हार-जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हो रहा है। इससे मैच हारने वाली टीम के साथ दूसरी टीमों को भी नुकसान हो रहा है। रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इसमें मुंबई ने शानदार वापसी करते हुए इस आईपीएल की पहली जीत दर्ज की। दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर पहुंच गई। दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इसमें केएल राहुल की टीम एलएसजी ने जीत दर्ज की। दोनों टीमों की जीत से प्वाइंट्स टेबल पूरी तरह बदल चुका है। इससे सीएसके और आरसीबी को बहुत नुकसान हुआ है।

DC की हार से RCB को झटका

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पहली जीत दर्ज की। मुंबई के फैंस को काफी समय से जीत का इंतजार था। शुरुआत के 3 मुकाबले में मुंबई की हार से फैंस का दिल टूटा था। अब मुंबई ने पहली जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में छलांग लगाई है। मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 10वें से आठवें स्थान पर पहुंच गई है, जिससे बेंगलुरु को नुकसान हुआ। बेंगलुरु आठवें स्थान पर थी, लेकिन अब 9वें स्थान पर चली गई। दिल्ली कैपिटल्स मुंबई के खिलाफ मैच हारने से पहले 9वें स्थान पर थी। अब टीम 10वें स्थान पर है। इस तरह दिल्ली को मुंबई से मिली करारी हार से आरसीबी को भी गड्ढे में डाल दिया है।

CSK को लगा करारा झटका

CSK इस मुकाबले से पहले 4 में से 2 जीत के साथ तीसरे स्थान पर थी। रविवार को लखनऊ ने गुजरात को हराकर इस आईपीएल सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। इसके साथ लखनऊ प्वाइंट्स टेबल में सीएसके से ऊपर चली आई। चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ तीसरे स्थान पर आ गई। गुजरात टाइटंस इस मैच से पहले सातवें स्थान पर थी, जो अब भी 7वें स्थान पर ही है। हालांकि उनकी नेट रन रेट कम हो गई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...