back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rohit Sharma को David Warner ने छोड़ा पीछे, IPL सिक्सर किंग्स की पूरी सूची पढ़ें

IPL 2024: तीन अप्रैल को KKR और DC के बीच खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड टूट गया। विदेशी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। एक रिकॉर्ड दिल्ली के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के नाम भी दर्ज हुआ। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत की थी। वैसे, वॉर्नर 13 गेंदों पर 18 रन ही बना पाए, लेकिन उन्होंने एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर एक और कदम आगे बढ़ाया है। वॉर्नर अब चेज करते हुए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।

2009 से आईपीएल में खेल रहे वॉर्नर

साल 2009 से डेविड वॉर्नर आईपीएल में खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चेज करते हुए 113 छक्के लगाए हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 234 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। रोहित ने आईपीएल में चेज करते हुए 112 छक्के लगाए हैं। चौथे नंबर पर रॉबिन उथप्पा हैं। उथप्पा ने 110 छक्के लगाए हैं। लिस्ट में शेन वॉटसन भी अधिक पीछे नहीं हैं, लेकिन वह रिटायर हो चुके हैं। वॉटसन ने आईपीएल में चेज करते हुए 110 छक्के जड़े थे।

किसके नाम चेज करते हुए सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड?

डेविड वॉर्नर चेज करते हुए सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दो नंबर पर हैं। इनसे काफी आगे क्रिस गेल हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने 13 साल के आईपीएल कॅरियर में चेज करते हुए 156 छक्के मारे थे। वैसे, गेल कई साल से आईपीएल में नहीं खेले हैं, लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना अन्य बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵