back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 : Rishabh Pant हो सकते हैं बैन; KKR के खिलाफ मैच में गलती दोहराई, 12 लाख का जुर्माना भी लगा

मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भी ऋषभ की टेंशन बढ़ने लगी है। उन पर बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। पंत ने इस मैच में फिर से पिछले मैच वाली गलती दोहराई, जिसकी सजा भी पंत को मिली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में केकेआर के हाथों दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी हार का सामना करना पड़ा। मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली। सभी पंत की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं। केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी पंत की पारी की सराहना की। वहीं, मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भी ऋषभ की टेंशन बढ़ने लगी है। उन पर बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। पंत ने इस मैच में फिर से पिछले मैच वाली गलती दोहराई, जिसकी सजा भी पंत को मिली है।

पंत पर मंडराया बैन होने का खतरा

मैच में पंत की टीम को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत स्लो ओवर रेट का दोषी बताया गया। दिल्ली ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की थी, जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की थी। इस मैच के बाद भी कप्तान पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। अब पंत पर एक मैच में बैन का खतरा मंडरा रहा है।

अगली गलती पर बैन हो जाएंगे पंत

अगर, एक मैच में और पंत की टीम स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की तो पंत पर एक मैच का बैन लगेगा। इतना ही नहीं इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग-11 के बाकी खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोका जाएगा।

KKR के खिलाफ लगातार 2 अर्धशतक लगाए

इस आईपीएल में ऋषभ ने केकेआर के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। मैच में पंत ने सिर्फ 25 गेंदें खेलकर 55 रन बनाए। इस पारी के दौरान पंत ने 5 शानदार छक्के जड़े थे। इसमें उनका एक नो लुक सिक्स भी शामिल है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 Final: खिताब के लिए आज आमने-सामने होंगी DC और RCB, जानिए कब और कहां देखें मैच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...