back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिंकू सिंह के पिता गंभीर बीमारी के चलते लौटना पड़ा घर, क्‍या खेल पाएंगे T20 वर्ल्ड कप के बाकी मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह अपने पिता की गंभीर तबीयत के कारण घर लौटे हैं। इस वजह से वे चेन्नई में टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो सके।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह को पारिवारिक कारणों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारत लौटना पड़ा। उनके पिता खानचंद्र सिंह की तबीयत गंभीर हो गई थी और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। 

मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा

जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ी। इस वजह से रिंकू 24 फरवरी को चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर अस्पताल जाकर परिवार के साथ समय बिताया। अब रिंकू सिंह टीम के साथ फिर से जुड़ने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि वे 25 फरवरी को चेन्नई लौटेंगे और भारत-जिम्बाब्वे सुपर-8 मुकाबले से पहले सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा और टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

पिता की तबीयत बिगड़ने से ट्रेनिंग सेशन मिस

रिंकू सिंह अपने पिता की गंभीर तबीयत के कारण चेन्नई में टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो सके। इस वजह से शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा था कि वे जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। हालांकि, अब उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल अपडेट पर निर्भर करेगा। 

टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन रहा कमजोर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो यह फिलहाल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पांच पारियों में उन्होंने मात्र 24 रन ही बनाए हैं, जिनमें उनके स्कोर 6, 1, 11*, 6* और 0 रहे, और स्ट्राइक रेट भी 100 से नीचे रहा। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वे खाता खोले बिना आउट हुए थे।

मुकाबले की रणनीति में भी असर पड़ सकता है

रिंकू की अनुपस्थिति या सीमित भूमिका की स्थिति में टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को मौका देने पर विचार कर सकता है। इससे टीम के दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संतुलन बदल सकता है और मुकाबले की रणनीति में भी असर पड़ सकता है।

टीम कॉम्बिनेशन में चुनौती

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता ने विरोधी टीमों के लिए नई रणनीति तैयार करने का मौका दिया है। पिछले तीन मैचों में भारत शुरुआती ओवरों में जल्दी विकेट खोता दिखाई दिया, जिससे टीम की रणनीति पर सवाल उठे हैं। ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की संभावना बनी हुई है। इसी कारण यह सवाल भी उठता है कि रिंकू सिंह को टीम में मौका मिलेगा या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵