back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kohli और Rohit Sharma में दरार! कप्तान ने Virat के निजी आंकड़ों के खिलाफ दिया बड़ा बयान

Kohli और Rohit Sharma: विश्व क्रिकेट परिषद (ICC) ने विराट कोहली को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा है। कोहली चौथी बार इस अवॉर्ड को जीते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। विश्व क्रिकेट परिषद (ICC) ने विराट कोहली को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा है। कोहली चौथी बार इस अवॉर्ड को जीते हैं। साल 2023 से पहले कोहली साल 2012, साल 2017 और साल 2018 में आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं। अब इस पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में निशाना साधा है। रोहित ने निजी आंकड़ों को लेकर कहा कि भारत में निजी आंकड़ों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर कर दिखाया जाता है। भारत में नंबर्स को लेकर बहुत बातें की जाती हैं, जो टीम के लिए सही नहीं है। हम नहीं चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी निजी आंकड़ों पर फोकस करे। इसके साथ ही रोहित को 2019 का वर्ल्ड कप याद आ गया।

2019 में 5 शतक लगाने के बाद भी हारे

कप्तान रोहित ने कहा कि मैंने साल 2019 वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाए थे। मगर उससे क्या हुआ? फिर भी हम हारे। निजी आंकड़ों पर फोकस करना टीम के लिए नुकसानदायक ही है। अब रोहित के इस बयान से लग रहा कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कोहली पर तंज कसा है।

कोहली ने टेस्ट मैचों से नाम ले लिया है वापस

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। जबकि, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। सीरीज के बीच कप्तान रोहित शर्मा ने निजी आंकड़ों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

तीसरे दिन का मैच शुरू

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन का मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 7 विकेट गंवाकर 421 रन बनाए हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नाबाद खेल रहे हैं। वह शतक से सिर्फ 19 रन दूर हैं। दूसरे छोड़ पर अक्षर पटेल हैं। जो 35 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया की कोशिश होगी स्कोर को 500 रन के ऊपर पहुंचाया जाए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Bihar Mahila Rojgar Yojana: अब मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें किसे और कब मिलेगी अगली किस्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में महिलाओं के लिए चलाई...

दिखने में iPhone 17 Pro Max जैसा, कीमत आधी से भी कम! Flipkart पर मिल रहा Infinix का ये शानदार फोन- जानिए कीमत और...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में नए लॉन्च...

GT vs MI: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? मैच से पहले बड़ा फिटनेस अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में Mumbai Indians और...

Akshay Kumar की फिल्म Bhooth Bangla ने वीकेंड का उठाया फायदा, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵