back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मेरे क्रिकेट में दम था लेकिन…’ बीच सीरीज में संन्‍यास लेने के बाद पहली बार बोले आर अश्विन

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच में ही संन्यास की घोषणा करने वाले पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अब पहली बार चुप्‍पी तोड़ी है। विदाई मैच नहीं खेलने पर उन्‍होने खुलकर बात की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्‍यास ले लिया है। उन्‍होने ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 सीरीज के बीच में अचानक क्रिकेट से दूर होने का फैसला किया। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। अश्विन के अचानक लिए गए संन्‍यास को लेकर अब तक कई तरह-तरह की अफवाह और अटकलें लगाए जा रहे है। अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 3 टेस्ट में से केवल 1 में चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी।

अश्विन के इस फैसले के बाद लगाई गई कई अटकलें


आर अश्विन के इस फैसले ने क्रिकेट प्रेमी और प्रशसकों के लिए एक तरह से झटका था, बीच सीरीज में अचानका रिटायरमेंट की घोषणा करने से सभी हैरान हो गए। वहीं टीम इंडिया के पूर्व स्टार मनोज तिवारी ने इस मामल पर टिप्‍पणी की है। उनका कहना है कि, आर अश्विन का अपमान हुआ है, जबकि भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि वह ‘आहत’ हैं। इन सब अटकलों के बीच, संन्‍यास के बाद पहली बार अश्विन खुद इन अटकलों पर विराम लगाने आगे आए है, अपने सडनली रिटायरमेंट और फेयरवेल टेस्ट मैच नहीं मिलने को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

आर अश्विन ने अपने रिटायरमेंट पर चुप्‍पी तोड़ी 


इन सब दावों के बीच अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे इस ब्रेक की जरूरत थी, मैंने क्रिकेट के बारे में ज्‍यदा कुछ सोचा नहीं और मैनें बीच में ही सीरीज छोड़ दिया। इससे पहले मैंने क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा। हालांकि, मैंने सिडनी और मेलबर्न टेस्ट के बाद सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर कुछ पोस्ट शेयर किया था। उस दौरान मैंने रिटायरमेंट के कुछ नहीं बताया, क्योंकि मैं ड्रेसिंग रूम में था और मै चाहता था कि, एक क्रिकेटर के रुप में हमें ड्रेसिंग रूम की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए। आजकल फैन वॉर बहुत जहरीला है।’

अपनी बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ‘आपको मालूम होना चाहिए कि कभी-कभी ये सारी चीजें एक साथ भी आ जाती है, लोग बहुत कुछ कह रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, उस समय, मुझे लगा कि मैंने अपनी रचनात्मकता खो दी है, अंत सुखद भी हो सकता है। ज्यादा अटकलें लगाने की कोई वजह नहीं है’।

विदाई मैच नहीं खेलने पर खुलकर बोले 


38 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने इस बीच विदाई टेस्ट मैच न मिलने पर भी खुलकर बोले, अश्विन ने कहा, ‘मेरा व्यक्तिगत मानना ​​है कि, फेयरवेल टेस्‍ट मैच की कोई जरुरत नहीं है। मैं सिर्फ ईमानदार होना चाहता हूं। जरा गौर करिए, अगर मुझे फेयरवेल टेस्ट मिल भी जाता और मै टीम में जगह पाने का हकदार नहीं हूं, तो मैं खुश नहीं रहूंगा। मेरे क्रिकेट में दम था, लेकिन मुझे लगता है कि जब लोग क्यों पूछते हैं तो रुक जाना हमेशा बेहतर होता है, न कि क्यों नहीं’।

अश्विन का अंतरराष्ट्रीय करियर


बता दें कि, इस अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लेकर संन्यास का ऐलान किया। वह सभी फॉर्मेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है, इस लिस्ट में वे केवल दिग्गज अनिल कुंबले से पीछे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...