back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन के 50 दिन पूरे, आक्रोशित 111 किसान भी आमरण अनशन पर बैठेंगे

किसानों की मांग को लेकर पिछले 50 दिन से अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक होती जा रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 50 दिन से किसानों की मांग के समर्थन में अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत दिन प्रतिदन नाजुक होती जा रही है। वह बीते 24 नवंबर 2024 से अनशन पर बैठे हैं। वह पानी तक पीने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनके आमरण अनशन के समर्थन में आज बुधवार से 111 किसान पर अनशन पर बैठ रहे हैं। दोपहर 2 बजे से उनका यह अनशन शुरू होगा। 

मार्च करेंगे आंदोलनकारी किसान

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में और अपनी मांगों को दोहरान के लिए किसान धाबी गुजरान से पहले पुलिस बैरिकेड तक मार्च करेंगे। इस दौरान वह विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहनेंगे। एमएसपी पर राज्य भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ की टिप्पणी की किसान यूनियनों ने आलोचना की। जाखड़ ने तर्क दिया था कि कानूनी एमएसपी गारंटी पंजाब के किसानों के लिए अनुकूल नहीं हो सकती है।

बड़े आंदोलन की तैयारी में किसान?

किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। सोमवार को इसे लेकर राकेश टिकैत और कई किसानों के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक के पूरा होने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मैं शहर-शहर घूमकर किसानों से बात कर रहा हूं। किसानों की एकमत राय है कि केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि किसान संगठन 18 जनवरी को कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जिसके जरिए वह अपनी मांगों को माने जाने पर केंद्र सरकार पर दवाब बनाएंगे। खबर है कि इस बार भी 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन, केंद्र के साथ बातचीत के लिए तैयार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना अनशन खत्म करने का फैसला लिया है। डल्लेवाल ने फतेहगढ़ साहिब...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...