नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड विवादों से घिरा है। पूर्व खिलाड़ियों द्वारा मौजूदा टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ आक्रोश लगातार जताया जा रहा है। अब पूर्व क्रिकेटर बासित अली नपाकिस्तान क्रिकेट टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मैनेजमेंट पर कप्तान बाबर आजम का पक्ष लेने और टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को बलि का बकरा बनाने का आरोप लगाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बासित अली ने दावा किया कि मैनेजमेंट टीम के खराब प्रदर्शन के लिए अफरीदी और रिजवान को दोषी ठहराने के लिए रिपोर्ट बैनर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा मत कीजिए, नहीं तो पाकिस्तान क्रिकेट तबाह हो जाएगी।े
बासित खेल चुके हैं 19 टेस्ट और 50 वनडे मैच
पाकिस्तान टीम के लिए 19 इंटरनेशनल टेस्ट और 50 वनडे मैच खेल चुके बासित ने कहा कि तैयारी जो की जा रही है, जो रिपोर्ट बना रही है, वो शाहीन शाह अफरीदी और रिजवान के खिलाफ बना रही है। इन्होंने ग्रुपिंग की है, जो गलत है। पाकिस्तान की क्रिकेट तबाह हो जाएगी।
दो की कुर्बानी और एक को हीरो नहीं बनाएं : बासित
बासित अली ने कहा कि कि अगर हटाना है तो इन तीनों की छुट्टी करें। उन्होंने कहा कि ये शब्द इसलिए कह रहा हूं, अल्लाह न करे ये चीज हो गई तो आपकी भूल है। आप समझते हैं कि मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम एक पिच पर नहीं हैं। आपने हटाना है तो तीनों की छुट्टी कर दें। ये नहीं कि दो को कुर्बानी का बकरा बनाएं और तीसरे को हीरो।
बाबर ने क्या कप्तानी की है?
बासित ने बाबर आजम की कप्तानी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि गलत है। बाबर ने क्या कप्तानी की है? अभी इस टूर्नामेंट में ही नहीं, पिछले वर्ल्ड कप से जो वो कप्तानी कर रहा। उन्होंने नवाज को मेलबर्न में जो आखिरी ओवर कराया था, क्या आंखें नहीं खुली थीं तब?
अफरीदी को कप्तानी से हटाया, उसको खलीज नहीं होगी?
बासित ने अफरीदी को पांच मैचों के बाद कप्तानी से हटाने के फैसले पर कहा कि आप मुझे बताएं एक लड़के को पांच मैच के बाद कप्तानी से हटाया, क्या उसको खलीज नहीं होगी। हम जिस टीवी पर बैठते हैं, अगर कुर्सियां हमारी बदलीं जाएं तो खलीज होती हैं-‘क्यों मेरी कुर्सी बदल दी। मैं सही नहीं बोल रहा। यह तो नेचुरल है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in




