नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने में एक महीना बचा है। इसके लिए सभी टीमें अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा की है। वैसे, पाकिस्तान ने अपनी टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नहीं का ऐलान नहीं किया है। पाक क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित की है। टीम में 18 खिलाड़ी हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान बोर्ड टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बाद में टीम घोषित करेगा।
इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम की 18 मेंबर की घोषणा की। टीम के कप्तान बाबर आजम रहेंगे। बाबर के अलावा अबरार अहमद, आजम खान, हारिस रऊफ, सलमान अली आगा, मो. इरफान खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी टीम में हैं।
10 मई से शुरू होगी सीरीज
पाकिस्तानी टीम आयरलैंड के खिलाफ 10 मई से 14 मई तक टी-20 सीरीज खेलेगी। फिर पाक टीम 22 मई से इंग्लैंड का दौरा करेगी। वहां टी-20 चार इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। ये सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनजर तैयारी के लिए है।
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान T20I टीम
कप्तान बाबर आजम, आजम खान, फखर जमां, अबरार अहमद, हसन अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मो. आमिर, अब्बास अफरीदी, मो. रिजवान, इरफान खान नियाज, सईम अय्यूब, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




