back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Neeraj Chopra: फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा बोले- यह वैसा नहीं था जैसा…

Federaion Cup: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिर गोल्ड मेडल जीता है। हालांकि वह इससे बहुत खुश नहीं हैं। उन्होंने फेडरेशन कप में 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता।

नई दिल्ली, रफ्तार। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने तीन साल में पहली बार भारत में प्रतिस्पर्धा करते हुए बुधवार को फेडरेशन कप में 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने अपने प्रदर्शन पर कहा कि मुझे लगा कि मैं यहां प्रतिस्पर्धा कर सकता हूं और यह अच्छी भी रही। वैसे, थ्रो के बारे में बात नहीं करते। यह वैसा नहीं था-जैसा मैं चाहता था। दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहने के बाद पहुंचे नीरज तीन दौर के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

काफी अच्छी थी प्रतियोगिता

नीरज ने कहा कि प्रतियोगिता काफी अच्छी थी। मौसम भी गर्म था। मैं शुरू से सोच रहा था कि मुझे अच्छा लगेगा तो मैं उसके अनुसार ही प्रयास करूंगा। मैं दोहा में खेलने के बाद यहां आया था और उबरने के लिए अधिक समय नहीं था। मुझे यात्रा भी करनी थी। मुझे इतना अच्छा भी महसूस नहीं हो रहा था।

4 ही थ्रो किए

नीरज ने कहा कि मैंने इसके मुताबिक प्रयास किए और चार ही थ्रो किए, क्योंकि मुझे चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता में 28 मई को भाग लेना है। इसके लिए उबरने में 10 दिन होंगे। इस तरह के मौसम में लंबे समय के बाद आया हूं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जो आनंद आता है, वह नहीं था। मुझे लग रहा था कि परिस्थितियां उतनी अच्छी नहीं हैं, इसलिए चौथे थ्रो के बाद रुकने का फैसला किया।

नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो

नीरज चोपड़ा का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर है। उन्होंने जून 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर थ्रो कर अपना पर्सनल बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। कल के प्रतिस्पर्धा में 82.27 मीटर रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...