back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने फिर गोल्ड पर साधा निशाना, पेरिस ओलंपिक से पहले दिखाई अपने फॉर्म की झलक

Neeraj Chopra Paavo Nurmi Games 2024​: नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के तुर्कू में कमाल कर दिया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक खेलों से पहले अपने फॉर्म की झलक दुनिया को दिखाई।

नई दिल्ली, रफ्तार। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में फिर गोल्ड पर निशाना लगाया। उन्होंने प्रतिष्ठित पावो नूरमी खेलों में मेंस जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। चोपड़ा ने 85.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड मेडल जीता है। वैसे, यह सीजन में उनके बेहतरीन प्रदर्शन से बहुत कम है। टूर्नामेंट फिनलैंड के तुर्कू में आयोजित हुआ था। चोपड़ अब अगले महीने पेरिस ओलंपिक में भाग लेंगे। इससे पहले उन्होंने पूरी दुनिया को अपने फॉर्म की झलक दिखाई।

पिछले साल छोड़ा था बड़ा टूर्नामेंट

पावो नूरमी खेलों मेनीरज की फिटनेस और फॉर्म की जांच हुई। उन्होंने दिखाया कि वह पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए तैयार हैं। नीरज तुर्कू में साल 2022 में 89.30 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीते थे। प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड टूर इवेंट 2023 को छोड़ने के बाद नीरज ने पिछले महीने एहतियाती ब्रेक लिया था। फिर अपनी वापसी के लिए पावो नूरमी खेलों को चुना।ं

गोल्ड मेडल जीतने के बाद भी आखिरी प्रयास में लिया हिस्सा

नीरज ने 83.62 मीटर के प्रयास के साथ प्रतियोगिता में आसानी से शुरुआत की। ओलिवर हेलैंडर ने 83.96 मीटर के दूसरे थ्रो के बाद बढ़त लेकर चोपड़ा को टक्कर दी। वैसे, नीरज ने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर के दिन के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ फिर बढ़त हासिल की। उन्होंने चौथे प्रयास में 82.21 मीटर का थ्रो कर अपनी निरंतरता रखी। 80 मीटर के करीब भी नहीं पहुंचने के कारण उन्होंने पांचवें प्रयास में जानबूझकर फाउल किया। नीरज ने गोल्ड जीतने के बावजूद छठे और आखिरी प्रयास में हिस्सा लिया और 82.87 मीटर दूर भाला फेंका।

टोनी ने जीता सिल्वर मेडल

प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ियों के बीच सबसे चौंकाने वाली बात रही कि 26 वर्षीय टोनी केरेनन ने 84.19 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने एंडरसन पीटर्स और केशोर्न वाल्कोट जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। साल 2022 के चैंपियन ओलिवर हेलैंडर ने 83.96 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रांज मेडल जीता। इस साल की शुरुआत में 19 वर्षीय मैक्स डेहिंग 90 मीटर फेंकने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे। वह 80 मीटर का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, राजनाथ सिंह रहे मौजूद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...