Diamond League: वर्ल्ड चैंपियन बनने के 4 दिन बाद ही नीरज ने किया निराश, ज्यूरिख डायमंड लीग में गोल्ड से चूके

Zurich Diamond League 2023: वर्ल्ड चैंपियन बनने के चार दिन बाद ही नीरज चोपड़ा ने सबको निराश कर दिया है। ज्यूरिख डायमंड लीग में जेवलिन थ्रोअर और गोल्डन ब्वॉय से मशहूर नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीता है।
एथलीट नीरज चोपड़ा।
एथलीट नीरज चोपड़ा।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड चैंपियन बनने के चार दिन बाद ही एथलीट नीरज चोपड़ा ने सबको निराश कर दिया है। ज्यूरिख डायमंड लीग में जेवलिन थ्रोअर और गोल्डन ब्वॉय से मशहूर नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीता है। नीरज ने 85.71 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नीरज बस कुछ सेंटीमीटर से गोल्ड मेडल से चूक गए। वहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर के अटेम्प्ट के साथ पहला स्थान पाया। इनसे नीरज 15 सेंटीमीटर पीछे रह गए। लीग के लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर पांचवें स्थान पर रहे हैं।

इस सत्र में नीरज का पहला रजत

नीरज के सामने इस सत्र में जीत को बरकरार रखने की चुनौती थी। इस सत्र में नीरज का पहला रजत है। पहले वह तीन प्रतियोगिताओं में सिर्फ गोल्ड जीते थे। रविवार को बुडापेस्ट में नीरज 88.17 मीटर भाला फेंक कर पहली बार विश्व विजेता बने थे।ज्यूरिख में नीरज के छह प्रयासों में से तीन फाउल रहे। इनके प्रयास- 80.79 मीटर, फाउल, फाउल, 85.22 मीटर, फाउल और 85.71 मीटर रहे। नीरज ने पहले राउंड में 80.79 मीटर जेवलिन थ्रो किया और दूसरे स्थान पर हैं। लिथुआनिया के एडिस मातुसेविशियस ने पहले राउंड में 81.62 मीटर थ्रो किया और पहले स्थान पर हैं। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 78.78 मीटर के थ्रो कर तीसरे स्थान पर थे।

दूसरे राउंड में नीरज पांचवें स्थान पर

दूसरे राउंड में नीरज का थ्रो फाउल दिया गया। जर्मनी के जूलियन वेबर 84.75 मीटर थ्रो के साथ शीर्ष पर आए। चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच 83.46 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे, फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर 81.63 मीटर थ्रो कर तीसरे स्थान पर आए। लिथुआनिया के मातुसेविशियस ने दूसरे राउंड में 81.18 मीटर का थ्रो किया। वहीं, नीरज पांचवें स्थान पर रहे।

तीसरे राउंड में नीरज में भी नीरज पांचवें स्थान पर

तीसरे प्रयास में भी नीरज का थ्रो फाउल दिया गया। वह पांचवें स्थान पर ही रहे। जूलियन वेबर ने तीसरे राउंड में 79.04 मीटर थ्रो किया। जाकुब वादलेच ने 80.04 मीटर थ्रो किया। ओलिवर हेलैंडर का थ्रो फाउल रहा। चौथे स्थान वाले एडिस ने 80.12 मीटर का थ्रो किया।

चौथा प्रयास में 85.22 मीटर का थ्रो

नीरज चोपड़ा ने चौथे राउंड में 85.22 मीटर का थ्रो किया। अब दूसरे स्थान पर आ गए थे। जाकुब वादलेच ने चौथे प्रयास में 85.86 मीटर थ्रो कर नीरज से आगे निकल गए। वह पहले स्थान पहुंचे। जूलियन वेबर ने चौथे प्रयास में 85.04 मीटर का थ्रो कर तीसरे स्थान पर हैं।

पांचवां प्रयास फाउल

नीरज ने पांचवें राउंड में भी फाउल किया। वह 85.22 मीटर अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने पांचवें अटेम्प्ट फाउल किया। वह 85.86 मीटर अटेम्प्ट के साथ पहले स्थान पर हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर ने पांचवें अटेम्प्ट में 82.01 मीटर का थ्रो किया। वह 85.04 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

नीरज का छठा प्रयास में 85.71 मीटर का थ्रो

छठे राउंड में नीरज ने 85.71 मीटर थ्रो किया, लेकिन वादलेच के 85.86 मीटर अटेम्प्ट को पीछे नहीं छोड़ सके। छठे राउंड में वादलेच का अटेम्प्ट फाउल रहा। जूलियन वेबर ने 84.92 मीटर थ्रो किया। छठे राउंड में बेस्ट ऑफ थ्री के बीच मुकाबला होता है।

16 सितंबर से फाइनल

ज्यूरिख लीग के बाद 16 और 17 सितंबर को यूगेन (अमेरिका) में डायमंड लीग का फाइनल है। नीरज पिछले वर्ष ज्यूरिख में ही डायमंड लीग का फाइनल जीते थे। लीग में पहले छह स्थान पर रहने वाले जेवलिन थ्रोअर यूगेन में फाइनल खेलेंगे।नीरज ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह डायमंड लीग के तीन कंपटीशन के बाद 23 अंक से तीसरे स्थान पर रहे। वादलेच पहले और जर्मनी के जूलियन वेबर दूसरे स्थान पर हैं। नीरज ने डायमंड लीग का मोनाको लेग मिस किया था। इस कारण इसके अंक नीरज के अंकों में नहीं जुड़े।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in