back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Khalid Jamil : 13 साल बाद भारतीय फुटबॉल को मिला देसी कोच, जानिए कौन हैं खालिद जमील?

आइजॉल एफसी को 2017 में ऐतिहासिक आई-लीग खिताब दिलाने वाले खालिद जमील अब भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बन गए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । खालिद जमील को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह पिछले 13 वर्षों में इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। जमील ने 2017 में आइजॉल एफसी को आई-लीग खिताब जिताकर इतिहास रच दिया था, और अब उनके सामने राष्ट्रीय टीम को नई दिशा देने की चुनौती है।

खालिद जमील ने दो विदेशी दावेदारों को पीछे छोड़ा


48 साल के खालिद जमील भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर हैं और फिलहाल इंडियन सुपर लीग की जमशेदपुर एफसी टीम के कोच हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की कार्यकारी समिति ने उन्हें तीन दावेदारों की अंतिम सूची में से चुना। बाकी दो नामों में भारत के पूर्व मुख्‍य कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन और स्लोवाकिया की राष्ट्रीय टीम के पूर्व मैनेजर स्टेफन टार्कोविक शामिल थे।

13 साल बाद देसी कोच की वापसी, खालिद जमील को पहली अग्नि परीक्षा CAFA कप में


AIFF की तकनीकी समिति, जिसकी अध्यक्षता दिग्गज स्ट्राइकर आईएम विजयन ने की, उन्‍होंने तीन उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए कार्यकारी समिति के सामने पेश किया था। खालिद जमील अब स्पेनिश कोच मनोलो मार्केज की जगह लेंगे, जिन्होंने भारत के हालिया कमजोर प्रदर्शन के बाद पिछले महीने AIFF से नाता तोड़ लिया था। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के रूप में आखिरी भारतीय सावियो मेडेइरा थे, जो 2011 से 2012 तक रहे। बतौर मुख्‍य कोच जमील की पहली बड़ी चुनौती सेंट्रल एशियन फुटबॉल एसोसिएशन CAFA नेशंस कप होगी, जो 29 अगस्त से ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में खेला जाएगा।

हर स्तर पर खालिद जमील का दबदबा, अब भारत को देंगे नई फुटबॉल पहचान


कुवैत में जन्मे और भारत के पूर्व मिडफील्डर खालिद जमील देश के उन चुनिंदा फुटबॉल हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने शीर्ष लीग को बतौर खिलाड़ी (2005 में महिंद्रा यूनाइटेड) और कोच (2017 में आइजॉल एफसी) दोनों रूपों में जीता है। AFC प्रो लाइसेंसधारी जमील ने I-League, I-League 2 से लेकर ISL तक हर स्तर की टीमों को प्रशिक्षण दिया है।

2023–24 सीजन के दौरान उन्होंने जमशेदपुर एफसी की कमान बीच में संभाली और टीम का प्रदर्शन पूरी तरह बदल डाला। टीम को सुपर कप फाइनल तक पहुंचाया और ISL प्लेऑफ में जगह दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें दो साल का कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन मिला, जो ISL में किसी भारतीय कोच के लिए दुर्लभ है। अब बतौर राष्ट्रीय कोच, उनकी पहली चुनौती आसान नहीं होगी। क्‍योंकि मौजूदा फीफा रैंकिंग में 133वें स्थान पर मौजूद भारत को इस महीने के अंत में CAFA नेशंस कप में ईरान और ताजिकिस्तान जैसी ताकतवर टीमों से टकराना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...