नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड के टॉप बल्लेबाज Joe Root अपनी आसाधारण बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही कारनामा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चल रहे मुकाबले में किया है। उन्होंने अपने करियर का 33वां टेस्ट शतक जड़ दिया। इसी शतक के साथ अब वह Sachin Tendulkar के 2 रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे करीब आ गए हैं। घातक फॉर्म में चल रहे Joe Root आने वाले 5 साल में सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड धवस्त कर सकते हैं।
3647 रन बनाते ही तोड़ देंगे सचिन का रिकार्ड
टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में पहला नाम सचिन तेंदुलकर का आता है जिनके नाम 15,921 रन हैं। देखने में लगता है कि इस रिकार्ड को पार कर पाना मुश्किल है, लेकिन एक नजर Joe Root के बल्लेबाजी आंकड़ो पर डालेंगे तो यह भ्रम टूट सकता है। रूट ने अभी तक इग्लैंड के लिए 145 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वह अबतक 12,274 रन बना चुके हैं। सचिन और रूट के बीच रनों का अंतर केवल 3647 रन का है। 33 वर्षीय Joe Root क्रिकेट खेलने के लिए अभी तक फिट नजर आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में सचिन के रिकार्ड तोड़ने के सबसे प्रबल उम्मीदवार जो रूट ही हो सकते हैं।
टेस्ट शतक के रिकार्ड पर भी लटक रही है तलवार
जो काम रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस जैसे बड़े बल्लेबाज नहीं कर सके वो काम जो रूट कर सकते हैं। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे जबकि 33 शतक लगाकर जो रूट उन एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए जो सचिन के इस रिकार्ड में सेंध लगा सकते हैं। हालांकि सचिन और उनके बीच 8 बल्लेबाज हैं लेकिन एक्टिव क्रिकेटर केवल रूट ही हैं। ऐसे में बहुत संभव है कि रूट सचिन के इस रिकार्ड को भी तोड़ दें।





